चेन्नई : तमिनलाडु सरकार के मंत्री मोहम्मद परवेश अपने सीएम थलपति विजय की फिल्म जननायकन देखते समय सिनेमा थिएटर में ही रोने लगे। वहां मौजूद टीवीके के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने उन्हें ढांढस बंधाया। हद तो यह रही कि सिनेमा हॉल में जब मंत्रीजी की आंखों में आंसू आए, तो दर्शकों ने इसे अपने मोबाइल फोन में रेकॉर्ड करना शुरू कर दिया। उनके रोने के वीडियो जब विपक्ष के हाथ लगी, तो उन्होंने आलोचनाओं और तंज का पिटारा खोल दिया।

विपक्ष का कमेंट, किसी के रोने पर देश हंस रहा है

सीएम जोसेफ सी. विजय की फिल्म जननायकन को आम दर्शक देख ही रहे हैं। साथ ही, तमिनलाडु के मंत्री भी समर्थकों के साथ सिनेमा हॉल पहुंच रहे हैं। थलपति सरकार के मंत्री मोहम्मद परवेज भी टीवीके नेताओं के साथ पुडुक्कोट्टई के थिएटर में गए। वहां क्लाईमैक्स देखकर अचानक भावुक हो गए, फिर फफककर रोने लगे। मंत्री के अचानक रोने से साथी भी भौंचक रह गए। वहां मौजूद लोगों ने इस पूरे वाकये को कैमरे में कैद कर लिया। इसके बाद वह विपक्ष के निशाने पर आ गए। एक विपक्षी नेता ने कहा कि मंत्री मोहम्मद परवेश शायद करूर भगदड़ में 41 लोगों की बेरहमी से मौत पर भी इतनी तड़प के साथ न तो जोर-जोर से रोए होंगे और न ही सिसकियां भरी होंगी। एक अन्य ने सोशल मीडिया में कमेंट किया कि पहली बार पूरा देश किसी के रोने पर हंस रहा है।

विजय सरकार में श्रम कल्याण मंत्री हैं मो. परवेश

मोहम्मद परवेश तमिलनाडु के श्रम कल्याण और कौशल विकास मंत्री हैं। वह अरानथंगी विधानसभा से चुनकर पहली बार विधायक बने हैं। उन्होंने 21 मई 2026 को मंत्री पद की शपथ ली थी। मो.परवेश मंत्री बनने के बाद पहले भी विवाद में आ चुके हैं। वह ऑफिस में निरीक्षण करने पहुंचे थे। वहां वह सीएम विजय की तस्वीर नहीं होने पर भड़क गए। विवाद तब शुरू हुआ, जब मंत्री ने कर्मचारी को अंबेडकर पेरियार की तस्वीरें हटाने को कहा। विधानसभा चुनाव से पहले मोहम्मद परवेश टीवीके के पुडुकोट्टई में पार्टी के केंद्रीय जिला सचिव पद पर थे। तब उनके खिलाफ पुलिस ने बिना अनुमति के वाहन रैली आयोजित करने के लिए मामला दर्ज किया था।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version