नई दिल्ली। पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनावों की सुगबुगाहट के बाद बीजेपी और तृणमूल कांग्रेस के बीच जुबानी जंग शुरु हो गई है। इसी बीच टीएमसी की नेता और बशीरहाट से सांसद नुसरत जहां ने एक विवादित बयान देते हुए कहा है कि बंगाल में बीजेपी कोरोना वायरस से ज्यादा खतरनाक है। वह कहती हैं कि बीजेपी ज्यादा खतरनाक वायरस है। नुरसत जहां ने कहा है कि बीजेपी हिंदू-मुसलमान के बीच दंगा कराती है। वह कहती हैं कि बीजेपी सत्ता में आई तो मुस्लिमों के उल्टे दिन शुरु हो जाएंगे। बता दें नुरसत के इस बयान के बाद बीजेपी आईटी सेल के प्रमुख अमित मालवीय ने ममता बनर्जी पर हमला करता हुए पूछा है कि टीएमसी की एक सांसद ने कोरोना की तुलना बीजेपी से कर दी है। वहीं तरफ टीएमसी के मंत्री अपनी रैली करके वैक्सीन की वैन को लेट करा रहे हैं बंगाल में यह किस तरह की वैक्सीन राजनीति हो रही है।

