रायपुर। राजस्व एवं आपदा प्रबंधन मंत्री जयसिंह अग्रवाल कोरबा शहर स्थित जिला अस्पताल में विभिन्न नई सुविधाओं का लोकार्पण किया। राजस्व मंत्री ने इंदिरा गांधी जिला चिकित्सालय में दो यूनिट मॉड्यूलर ऑपरेशन थियेटर, 10 बिस्तरों का इमरजेंसी ट्रॉमा यूनिट, 10 बिस्तरों का आधुनिक आई.सी.यु. एवं आठ बिस्तरों का बर्न यूनिट का उद्घाटन किया। राजस्व मंत्री जयसिंह अग्रवाल ने जिले के लोगों की सेवा में स्वास्थ्य सुविधाओं की बढ़ोत्तरी करते हुए अत्याधुनिक, रिमोट कंट्रोल चलित सेंसर युक्त ऑपरेशन थियेटर को जिला अस्पताल में प्रारंभ किया। इस दौरान राजस्व मंत्री ने कहा कि जिला में इन सभी सुविधाओं के शुरू हो जाने से प्राइवेट अस्पताल से बेहतर सुविधाएं आज से उपलब्ध हो गईं हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार लोगों की स्वास्थ्य सुविधाओं में लगातार बढ़ोत्तरी कर रही है। मोहल्ला क्लीनिक भी शुरू किए जाएंगे जिसका परीक्षण चल रहा है। उन्होंने कहा कि जिला खनिज न्यास मद से सबकी सलाह से विचार-विमर्श करके जनसेवा में राशि खर्च की जाती है। डीएमएफ मद को ज्यादा से ज्यादा चिकित्सा और स्वास्थ्य क्षेत्र में सदुपयोग किया जा रहा है। आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित स्वास्थ्य सुविधाओं के लोकार्पण समारोह में महापौर नगर निगम कोरबा राजकिशोर प्रसाद, सभापति नगर निगम श्याम सुंदर सोनी, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. बी. बी. बोडे, सिविल सर्जन डॉ. अरूण तिवारी सहित जिला अस्पताल के समस्त मेडिकल स्टाफ तथा गणमान्य नागरिकगण उपस्थित रहे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version