जांजगीर चांपा। नकली नोट चलाने की कोशिश करने वाले एक युवक को अकलतरा पुलिस ने गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 500-500 रुपये के चार नकली नोट बरामद किए हैं। आरोपित शराब दुकान में फर्जी नोट देकर शराब खरीदने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के खिलाफ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

बैंक जांच में पकड़ी गई चोरी, सभी नोटों पर एक ही सीरियल नंबर

थाना प्रभारी भास्कर शर्मा ने बताया कि 20 जुलाई को अकलतरा स्थित देशी मदिरा दुकान से सूचना मिली कि एक युवक 500 रुपये का संदिग्ध नोट देकर शराब खरीदने की कोशिश कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

पुलिस ने नोटों का परीक्षण स्टेट बैंक अकलतरा में कराया, जहां जांच में सभी नोट नकली पाए गए। चारों नोटों का सीरियल नंबर भी एक ही मिला, जिससे उनके फर्जी होने की पुष्टि हुई।

रायपुर से लाया था नकली नोट, आरोपी को भेजा गया जेल

पूछताछ में आरोपित ने स्वीकार किया कि वह ये नकली नोट रायपुर से लाया था और उन्हें शराब दुकान में खपाने का प्रयास कर रहा था। पुलिस ने आरोपित के विरुद्ध धारा 180 बीएनएस में मामला दर्ज कर विधिवत गिरफ्तार किया। बाद में उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version