नई दिल्ली. टीवी और फिल्मों में नजर आईं ईवा ग्रोवर अपने 18 दिनों के प्यार और फिर दर्दनाक शादी की दुख को कई बार बयां कर चुकी हैं. बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान के सौतेले भाई हैदर अली खान से प्यार, शादी और फिर तलाक उनकी जिंदगी का वो दर्द है, जिसको वो शायद ही कभी भूल पाई हो. हाल ही में एक्ट्रेस में अपने एक्स पति पर आरोप लगाया कि हैदर ने उन पर फिल्म इंडस्ट्री में काम दिलाने के नाम पर डायरेक्टर्स और प्रोड्यूसर्स के साथ शारीरिक संबंध बनाने का दबाव डाला था. ईशा ने बताया कि हैदर ने साफ-साफ कहा था ऐसा करो.

सिद्धार्थ कन्नन को दिए इंटरव्यू में ईवा ग्रोवर ने अपने इस दर्द को जाहिर किया, उनसे पूछा गया कि क्या हैदर अली खान चाहते थे कि वह दूसरे लोगों के साथ शारीरिक संबंध बनाएं. इस पर एक्ट्रेस ने कहा कि उन पर इस तरह का काफी दबाव बनाया गया था. ईवा ने बताया कि उनके पास काम की कमी नहीं थी, लेकिन एक समय ऐसा आया जब उन्होंने परिवार के लिए अपने फिक्स्ड डिपॉजिट तक तुड़वा दिए, गाड़ियां बेच दीं और आर्थिक रूप से पूरा साथ दिया.

‘घर चलाना है, ये करना पड़ेगा’

ईवा के मुताबिक, इसी दौरान उनके एक्स पति ने उनसे कहा कि अगर बड़े ऑफर मिल रहे हैं तो उन्हें स्वीकार कर लेना चाहिए. एक्ट्रेस ने दावा किया कि हैदर ने उनसे कहा था, ‘क्या फर्क पड़ता है? करना पड़ेगा. घर चलाना है, बिजली का बिल भरना है और बच्चे के लिए पैसे चाहिए.’ ईवा ने बताया कि यह बात सुनने के बाद उन्होंने इस रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म करने का फैसला कर लिया.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version