रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भारतीय सेना के जवानों, अधिकारियों सहित सभी देशवासियों को आर्मी-डे (थल सेना दिवस) पर शुभकामनाएं दी है। मुख्यमंत्री ने अपने शुभकामना संदेश में कहा है कि अपने अदम्य साहस और वीरता से माँ भारती की रक्षा में सदैव समर्पित वीर सपूतों को राष्ट्र गौरवपूर्ण सलाम करता है ढ्ढ शांतिकाल, युद्धकाल और संकट के समय हमारी सुरक्षा, राहत और बचाव के कार्यों में भारतीय सेना के योगदान को कभी भुलाया नहीं जा सकता।
मुख्यमंत्री ने भारतीय सेना के जवानों को आर्मी-डे पर शुभकामनाएं दी
Previous Articleसहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने सहित 8 सूत्रीय मांगों को लेकर डीईओ को सौंपा गया ज्ञापन
Next Article पद्मश्री के हाथों होगा कोरोना वैक्सीनेशन का श्रीगणेश
