राजनांदगांव। जानू आई लव यू यार…यकीन मानिए, युवाओं के दिल में यह लाइन वैलेंटाइन डे से पहले खूब रंग जमाने वाली है। जानू आई लव यू यार दरअसल उस छत्तीसगढ़ी फिल्म का नाम है, जो 22 जनवरी को शहर के शहर के कृष्णा टाकीज में रिलीज होगी। जानू आई लव यू यार लॉकडाउन के बाद रिलीज होने वाली पहली छत्तीसगढ़ मूवी है। छनकर आई खबरों के मुताबिक, जानू आई लव यू यार फिल्म में दर्शकों को मिक्स मसाला और रोमांस जैसे सभी तरह के रंग देखने को मिलेंगे यानी इसमें एक्शन, ड्रामा और लव स्टोरी का बैलेंसिंग काकटेल है। इस फिल्म के गाने ने भी फिल्म के पर्दे पर आने के पहले ही धूम मचा रखी है। इस फिल्म से अपने फिल्मी सफर की शुरुआत कर रहे हैं यू-ट्यूब प्लेटफार्म का चर्चित नाम नीलेश मंदा। साथ ही जानू आई लव यू यार में तेजस गोहल, स्वीटी मस्के, विजेता मिश्रा, शैलेष मिश्रा, अनु शर्मा, राजू पांडे और रज्जू चंद्रवंशी की भी वजनदार भूमिका है। इस फिल्म के सुपरहिट गीत को लिखा है निलेश मंदा के प्रिय मित्र आशीष वैष्णव ने। इस फिल्म की कवर्धा और राजनांदगांव की खूबसूरत लोकेशंस में की गई है। बताते चलें कि निलेश मंदा ने अपने अभिनय की शुरुआत यू-ट्यूब प्लेटफार्म से की थी। यू-ट्यूब में इनका बहुत सारा वीडियो हिट हुआ था, जिसके जरिए वे न सिर्फ खुद आगे बढ़े, बल्कि अपने मित्रों को भी अलग और नई पहचान दिलाई। यही वजह है कि तेजस गोहेल भी आज अच्छे मुकाम पर हैं। फिल्म निर्माण के इस सफर में नीलेश मंदा के बड़े पिताजी बिसाहू लाल बेलोटकर ने भी उन्हें काफी सपोर्ट किया है। नीलेश मंदा ने बताया, छत्तीसगढ़ी फिल्म जानू आई लव यू यार आगामी 22 जनवरी को राजनांदगांव के कृष्णा टॉकिज में रिलीज होगी। साथ ही उन्होंने की अपील है कि, राजनंदगांव की जनता अब जानू आई लव यू यार को अपना भरपूर प्यार दे। उनका कहना है कि, फिल्म के ज्यादातर कलाकार राजनांदगांव के ही हैं और ऐसे में पूरा भरोसा है कि दर्शक अपने गांव-घर के कलाकारों को शाबाशी देने के लिए यह फिल्म एक बार जरूर देखेंगे। इससे क्षेत्रीय कलाकारों का मनोबल बढ़ेगा।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version