रायपुरः  सारंगढ़-बरमकेला मार्ग पर भयानक हादसा हुआ है। जहां अनियंत्रित होकर एक कार लाट नाले में गिर गई। हादसे के दौरान कार में पूर्व सरपंच देवनारायण पटेल और उनकी पत्नी सवार थे। वह घोटलाबड़े के रहने वाले है। बताया जा रहा है उनकी गाड़ी पानी के तेज बहाव में बह गई। सूचना पर पहुंची पुलिस और राहत एवं बचाव कार्य टीम ने अभियान चलाया। लेकिन, देर रात तक दोनों का कोई सुराग नहीं मिला। वहीं, कोरबा में बिजली गिरने से 3 किसानों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार, कोरबा जिले में आकाशीय बिजली गिरने से धान की रोपाई कर रहे तीन किसानों की मौत हो गई। दरअसल, कटघोरा थाना क्षेत्र के सलोरा-छुरी गांव के छुरी बकरा बाजार स्थित खेत में कल करीब 25 से 30 किसान धान की रोपाई कर रहे थे। दोपहर बाद अचानक मौसम बदलने के साथ तेज बारिश शुरू हुई और खेत की मेढ़ पर आकाशीय बिजली गिर गई। इसकी चपेट में आने से तीन किसान गंभीर रूप से झुलस गए। खेत में मौजूद अन्य किसानों ने तत्काल तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) कटघोरा पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने परीक्षण के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतकों की पहचान बहुरंन (44), लक्ष्मी चंद (48) और श्याम साहू (58) के रूप में हुई है। तीनों सलोरा-छुरी गांव के निवासी थे।

मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के कुछ क्षेत्रों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई। चालू मानसून सीजन में संभागीय स्तर पर वर्षा सामान्य श्रेणी में बनी हुई है, हालांकि प्रदेश में औसत वर्षा सामान्य से 19 प्रतिशत कम दर्ज की गई है। जिलों की बात करें तो सारंगढ़-बिलाईगढ़ में सामान्य से 59 प्रतिशत अधिक वर्षा रिकॉर्ड की गई है, जबकि सरगुजा में सबसे कम 49 प्रतिशत वर्षा दर्ज हुई है।

विभाग ने सोमवार को भी प्रदेश के अनेक हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना जताई है। साथ ही कुछ स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा, गरज-चमक और आकाशीय बिजली गिरने की चेतावनी जारी की गई है। अगले 48 घंटों के दौरान भी अधिकांश क्षेत्रों में वर्षा का सिलसिला जारी रहने तथा कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश होने के आसार हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version