Chhapra News: बिहार में सारण जिले के दिघवारा थाना क्षेत्र में सड़क दुर्घटना में पिता-पुत्र की मौत हो गई है। इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस सूत्रों ने सोमवार को बताया कि डोरीगंज थाना क्षेत्र के रसूलपुर डुमरी गांव निवासी सोनू कुमार साह अपने पुत्र सिद्धार्थ कुमार (05) के साथ मोटरसाइकिल से जा रहा था। इसी दौरान दिघवारा थाना क्षेत्र के मानपुर ब्रिज के समीप अज्ञात वाहन ने मोटरसाइकिल को अपनी चपेट में ले लिया। इस घटना में सिद्धार्थ कुमार की मौत घटनास्थल पर ही हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल सोनू कुमार साह को प्राथमिक चिकित्सा के बाद बेहतर इलाज के लिए पटना भेजा गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। 

सूत्रों ने बताया कि सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया है।पुलिस इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है। 

Share.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
October 2026
M T W T F S S
 1234
567891011
12131415161718
19202122232425
262728293031  
Exit mobile version