नई दिल्ली। Vivo ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Vivo T5e लॉन्च कर दिया है। इस फोन की शुरुआती कीमत 13,999 रुपये रखी गई है। यह कीमत 4GB रैम और 64GB स्टोरेज वाले वेरिएंट की है। फोन की बिक्री शुरू हो चुकी है और इसे Vivo की आधिकारिक वेबसाइट, Flipkart और नजदीकी रिटेल स्टोर से खरीदा जा सकता है। यह Shadow Grey और Aero Blue रंगों में उपलब्ध है।

Vivo T5e में 6.74 इंच का HD+ डिस्प्ले दिया गया है, जो 90Hz रिफ्रेश रेट के साथ आता है। बेहतर स्क्रीन अनुभव के लिए इसमें स्लीप कम्फर्ट मोड और ऑटो ब्राइटनेस जैसे फीचर भी दिए गए हैं।

फोन में UNISOC T7225 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर लगाया गया है। यह Android 16 पर आधारित OriginOS 6 पर चलता है। इसमें 4GB रैम के साथ 4GB एक्सटेंडेड रैम का सपोर्ट मिलता है, जिससे फोन 8GB रैम जैसा अनुभव देता है। स्टोरेज को 2TB तक माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से बढ़ाया जा सकता है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में 8MP का रियर कैमरा और 5MP का फ्रंट कैमरा दिया गया है। इसके साथ AI Cutout और Vivo Documents जैसे फीचर भी मिलते हैं, जिनसे फोटो एडिटिंग और डॉक्यूमेंट स्कैन करना आसान हो जाता है।

Vivo T5e की सबसे बड़ी खासियत इसकी 5,500mAh की बैटरी है। कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर यह पूरे दिन का बैकअप देती है। इसमें 15W फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग का सपोर्ट भी मिलता है। कंपनी का कहना है कि इसकी बैटरी 4 साल तक अच्छी परफॉर्मेंस बनाए रखेगी।

फोन को IP64 डस्ट और स्प्लैश रेजिस्टेंट बनाया गया है। इसके अलावा इसमें मिलिट्री-ग्रेड ड्यूरेबिलिटीवेट-हैंड टच और ग्रीसी-हैंड टच जैसे फीचर दिए गए हैं, जिससे गीले या हल्के तेल लगे हाथों से भी स्क्रीन आसानी से इस्तेमाल की जा सकती है। सुरक्षा के लिए फोन में साइड-माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिया गया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version