राई के कुछ टोटके आपके घर में सुख-शांति के साथ समृद्धि भी बढ़ा सकते हैं। आइए जानते हैं राई के उपयोग से किस तरह आप आर्थिक समस्याओं का खत्म कर सकते हैं।
0 तंत्र शास्त्र के अनुसार, अगर किस्मत आपका साथ नहीं दे रही है तो राई का यह उपाय आपको दुर्भाग्य को सौभाग्य में बदल सकता है। इसके लिए आप सबसे पहले एक घड़े में पानी भरें और उसमें कुछ राई के पत्ते डाल दें। फिर शनिवार के दिन उस जल से स्नान करें। ऐसा करने से आपका बुरा समय खत्म हो जाएगा और साथ ही दरिद्रता और रोग भी खत्म होंगे।
0 अगर आपके परिवार में कोई सदस्य बुरी नजर से पीड़ित है तो उसके लिए सबसे पहले आप आम की लकड़ी की आग जलाएं। इसके बाद सात राई के दाने, सात लाल मिर्च और सात ही नमक की डली लें। इन तीनों को बाएं हाथ से पीड़ित के ऊपर से सात बार वार लें और इनको आग में डाल दें। ऐसा करने से बुरी नजर का दोष खत्म हो जाएगा।
0 अगर आपके बनते काम बिगड़ रहे हैं तो गुरुवार को राई का दान आपके लिए काफी शुभ होगा। ऐसा करने से आपके सभी कार्य बनने लगेंगे और कार्यों में आ रही रुकावटें भी दूर होंगी। साथ ही आपका दिन भी शुभ रहेगा।
0 अगर आप कर्ज से परेशान हैं और आप मुक्ति चाहते हैं तो राई का यह टोटका आपकी समस्या का समाधान करेगा। इसके लिए शुक्ल पक्ष के पहले शनिवार की रात को आप दोनों मु_ियों में राई लें और चौराहे पर पूर्व दिशा की ओर मुंह करें और दाएं हाथ की राई को बाएं तरफ और बाएं हाथ की राई को दाईं तरफ फेंक दें। इसके बाद चौराहे पर सरसों के तेल का दोमुखी दीपक जला दें। फिर सीधे घर चले आएं और पीछे मुडकर ना देखें। ऐसा करने से आपको कर्ज से मुक्ति मिलेगी।
0 व्यापार या दुकान में वृद्धि के लिए रविवार के दिन तीन अलग-अलग छोटे बर्तन में राई, काले तिल और साबुत धनिया को अपने व्यापार स्थल या फिर दुकान में किसी जगह पर रख दें। ऐसा करने से आपके व्यापार में वृद्धि होने लगेगी। साथ ही दुकान पर ग्राहकों की संख्या में वृद्धि होने लगेगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version