रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधानों के लिए अप्रैल माह में चुनाव होना है। इसलिए समाज के भीतर चुनावी माहौल अपने शबाब पर है, सामाजिक लोगों के बीच तरह-तरह की चर्चाएं भी हो रही है। कई लोगों के मुंह से कई तरह की बातें की जा रही है। इन्ही चर्चाओं के बीच जो बातें छन कर सामने आ रही है वो यह है कि समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति देखने को मिल रही है। चुनाव को लेकर जब समाज के लोगों के बीच संपर्क कर उनका विचार जानने का प्रयास किया गया तो, यह बातें सामने आई कि केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए उम्मीदवारों के बीच त्रिकोणीय संघर्ष की स्थिति बनती दिखाई दे रही है। लोगों का कहना है कि केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए मुख्य रूप से अनिता वर्मा, चोवाराम वर्मा और उमाकांत वर्मा के बीच त्रिकोणीय संघर्ष है। जबकि दो अन्य की स्थिति सामान्य है।
समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के उम्मीदवारों का परिचय


अनिता वर्मा:-छत्त्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए पूर्व केन्द्रीय महिला अध्यक्ष अनिता वर्मा चुनावी मैदान में है जो कि पाटन राज से है। इनका कहना है कि छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का केन्द्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है, अभी तक हमारे समाज के इतिहास में महिला केन्द्रीय अध्यक्ष नहीं बना है, लेकिन अब महिला सशक्तिकरण के रूप में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती अनिता वर्मा के रूप में आ रही हूं। इनके समाज सेवा भाव भलिभांति परिचित है, दो महिला राजप्रधान आरक्षण मे बड़ी भुमिका व महिला शक्ति सम्मान आदि सफल कार्यकाल के रूप में जाना जाता है।


उमाकांत वर्मा:-छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के लिए उमाकांत वर्मा की भी सशक्त दावेदारी देखी जा रही है। उमाकांत वर्मा जो कि ग्राम अल्दा तिल्दा राज से आते है। श्री वर्मा नगर ईकाई सिमगा के अध्यक्ष 6 वर्ष तक रहे, 4 वर्ष तक तिल्दा राज के राज प्रधान रहे, 9 वर्ष केन्द्रीय कोषाध्यक्ष रहे, 6 वर्ष तिल्दा राज संरक्षक रहे, इसके अलाव वे अन्य पदों पर भी पदस्थ रहे। उनके द्वारा किये गये सामाजिक एवं रचनात्मक कार्यों का उन्हें लाभ अवश्य मिलेगा ऐसा उनका मानना है।

चोवाराम वर्मा:-पिछले चुनाव में भी केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी रह चुके चोवाराम वर्मा इस चुनाव में भी पूरे जोरशोर के साथ चुनावी मैदान में है। चोवाराम वर्मा जो कि तिल्दा राज से आते है एवं इनका पैतृक ग्राम चंदखुरी राज में है। चोवाराम वर्मा भी समाज के विभिन्न पदों में पदस्थ रहे है। श्री वर्मा पूर्व में तिल्दा राज के राजप्रधान, युवा संगठन में पूर्व केन्द्रीय उपाध्यक्ष, उप राजमंत्री तिल्दा राज, पूर्व केन्द्रीय सदस्य रह चुके है।
बहरहाल अब तक हम केवल चर्चा और विचारों के आधार पर आंकलन ही कर सकते है। लेकिन परिणाम तो भविष्य ही तय करेगा। फिलहाल समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशीगण अपने-अपने ढंग से चुनाव प्रचार में जुटे हुए है। इनमें से कोई सोशल मीडिया का सहारा ले रहे है तो कोई जमीन स्तर पर सामाजिक लोगों के घर-घर जाकर संपर्क कर रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
June 2026
M T W T F S S
1234567
891011121314
15161718192021
22232425262728
2930  
Exit mobile version