रायपुर। 132 वर्षों के गौरवशाली इतिहास को समेटे अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा ने संगठन की मजबूती के लिए एक बड़ा निर्णय लिया है। महासभा ने रविंद्र वर्मा को छत्तीसगढ़ प्रदेश सचिव नियुक्त किया है। समाज के प्रति उनके समर्पण और सांगठनिक कौशल को देखते हुए उन्हें यह पद सौंपा गया है। महासभा को विश्वास है कि वे संगठन की गरिमा को बनाए रखते हुए अपनी भूमिका का निष्ठापूर्वक निर्वहन करेंगे।

सामाजिक अनुभव एवं उपलब्धियाँ

डॉ. रविंद्र वर्मा शासकीय दायित्वों के साथ-साथ लंबे समय से सामाजिक एवं जनकल्याणकारी गतिविधियों में सक्रिय योगदान देते आ रहे हैं। वे वर्तमान में आरोग्य भारती संगठन की धमतरी जिला शाखा में सचिव पद पर कार्यरत हैं तथा छत्तीसगढ़ आयुर्वेद चिकित्सा अधिकारी संघ के सक्रिय सदस्य हैं। वर्ष 2022 में ग्राम सुहेला में आयोजित छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज के महाधिवेशन में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही, जहाँ सभा मंच का नामकरण उनके पूज्य पिता स्वर्गीय श्री तिलक राम वर्मा के नाम पर किया गया था। उन्होंने विकासखंड स्तर पर सामाजिक प्रमुखों के सहयोग से स्वास्थ्य एवं जागरूकता शिविरों का भी आयोजन किया है। चिकित्सा क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान के लिए आयुष कायाकल्प योजना के तहत 2023 में रायपुर संभाग में द्वितीय स्थान तथा 2024 में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर उन्हें स्वास्थ्य मंत्री एवं डायरेक्टर द्वारा प्रशस्ति पत्र और प्रोत्साहन राशि से सम्मानित किया जा चुका है

पदाधिकारियों ने दी बधाई

रविंद्र वर्मा की नियुक्ति पर अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के पदाधिकारियों और सदस्यों ने उन्हें बधाई दी है और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष चंद्रभूषण वर्मा, प्रदेश महासचिव डॉ. जयप्रकाश वर्मा, राष्ट्रीय सचिव अंबिका चंद्रवंशी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष (पूर्व राज्य मंत्री) पूनम चंद्राकर, राष्ट्रीय सचिव गोपाल वर्मा, राष्ट्रीय सचिव जगन्नाथ वर्मा, भूपेन्द्र वर्मा, अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष निरंजना चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश महासचिव सरिता वर्मा, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय सचिव डॉ. सरोज चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ राष्ट्रीय उपाध्यक्ष चंद्रिका चंद्राकर, महिला प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव छाया वर्मा, महिला चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. जश्मी चंद्राकर, महिला राष्ट्रीय सचिव गीता वर्मा, महिला राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सरोज पटेल, महिला राष्ट्रीय महासचिव लक्ष्मी वर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष राजकुमार कश्यप, प्रदेश सचिव स्वाति कौशिक, प्रदेश मीडिया प्रभारी शुभम वर्मा, सारंगढ़-बिलाईगढ़ जिलाध्यक्ष रेवती चंद्रा, प्रदेश सचिव वतन चंद्राकर, बलौदाबाजार जिलाध्यक्ष डोमन वर्मा, मुंगेली जिलाध्यक्ष विद्यानंद चंद्राकर, बिलासपुर जिलाध्यक्ष राजीव रतन सिंह, महासमुंद जिलाध्यक्ष द्रोण चंद्राकर, कवर्धा जिलाध्यक्ष मुरली चंद्राकर, कवर्धा युवा संगठन के जिलाध्यक्ष रामगोपाल वर्मा, कवर्धा जिलाध्यक्ष (महिला प्रकोष्ठ) सदभावना वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिलाध्यक्ष प्रांशु चंद्राकर, बेमेतरा जिला युवा अध्यक्ष प्रज्जवल वर्मा, युवा संगठन महासमुंद जिला महासचिव ईश्वर चंद्राकर, लता चंद्राकर, उषा वर्मा, विजय वर्मा, आलोक वर्मा, गीता वर्मा, भारती वर्मा, मृत्युंजय वर्मा, मुकेश टिकरिहा, जयवर्धन वर्मा, ललित चंद्राकर, नरसिंग चंद्राकर, और गोपाल वर्मा शामिल हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version