जयपुर: जयपुर कलेक्ट्रेट परिसर में आज हड़कंप मच गया। जब यहां अचानक भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) की टीम पहुंची। यहां एसीबी ने कलेक्ट्रेट में तैनात अतिरिक्त जिला कलेक्टर (एडीएम- ईस्ट) के निजी सहायक (PA) मुकेश कुमार को 1 लाख रुपये की घूस लेते रंगे हाथों ट्रैप कर गिरफ्तार किया है।

बिल पास कराने के एवज में मांगी थी घूस

जानकारी के मुताबिक, पीड़ित परिवादी का कलेक्ट्रेट शाखा में एक बिल बकाया था। फाइल को आगे बढ़ाने और बिल पास कराने के लिए वह लगातार दफ्तर के चक्कर काट रहा था। आरोप है कि एडीएम-ईस्ट का पीए मुकेश कुमार काम अटकाकर बिल क्लियर करने के बदले 1 लाख रुपये नकद रिश्वत की मांग कर रहा था।परेशान होकर पीड़ित ने एसीबी की शरण ली। एसीबी ने शिकायत का गोपनीय सत्यापन कराया, जिसमें रिश्वत मांगने की पुष्टि हुई।

यूं बिछाया जाल, हाथ धुलवाते ही खुला राज

सत्यापन के बाद एसीबी की स्पेशल टीम ने कलेक्ट्रेट परिसर में घेराबंदी की। जैसे ही परिवादी ने आरोपी पीए मुकेश कुमार को उसकी सीट पर केमिकल लगे 1 लाख रुपये थमाए, वैसे ही सादे कपड़ों में मौजूद एसीबी टीम ने उसे दबोच लिया। ट्रैप के तुरंत बाद जब आरोपी के हाथ धुलाए गए, तो केमिकल के असर से पानी का रंग गुलाबी हो गया, जिससे रिश्वतखोरी का सीधा और पुख्ता सबूत मिल गया।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version