पॉपुलर टेलीविजन रियलिटी शो ‘लॉक अप सीजन 2’ (Lock Upp Season 2) अपने फिनाले के बेहद करीब पहुंच चुका है, लेकिन जेल के अंदर हाई-वोल्टेज ड्रामा थमने का नाम नहीं ले रहा है। ऐसे में अपने अंदर बंद दोस्तों से मिलने उनके करीबी आ रहे हैं। जहां पहले राम कपूर की पत्नी गौतमी कपूर उनसे मिलनी पहुंची थी, वहीं श्रेया कालरा से भी मिलने उनके बॉयफ्रेंड ऋषभ उनसे मिलने आए थे। ऐसे में हाल ही में शो में टीवी एक्टर अर्जुन बिजलानी (Arjun Bijlani) ने एक खास विजिटर के रूप में एंट्री ली और कंटेस्टेंट हर्षद चोपड़ा (Harshad Chopda) के गेमप्ले पर सवाल उठाते हुए उन्हें कड़ा रियलिटी चेक दिया। अर्जुन बिजलानी ने हर्षद चोपड़ा की को-कंटेस्टेंट शिवांगी जोशी (Shivangi Joshi) के साथ उनके रिश्ते पर सीधी बात की और कहा कि उनकी यह बॉन्डिंग सिर्फ एक दोस्ती से कहीं बढ़कर ‘लव एंगल’ (Love Angle) जैसी नजर आती है।

अर्जुन बिजलानी ने हर्षद चोपड़ा से कही ये बात

शो के दौरान अर्जुन बिजलानी, हर्षद से उनके द्वारा बनाए गए रिश्तों के बारे में पूछते दिखे। उन्होंने तंज कसते हुए कहा, “मुझे एक बात बताओ, सिर्फ दो लोग तुम्हें बचाने की कोशिश कर रहे थे। क्या यही रिश्ता तुमने इतने दिनों में बनाया है? तुम कितने सीधे और प्यारे हो…”

अर्जुन ने आगे हर्षद को शिवांगी की तरफ इशारा करते हुए किसी और की छाया में न खेलने की सलाह दी। उन्होंने कहा, “तुम्हें अपने अंदर झांकना चाहिए कि शायद तुमने दूसरों के साथ सही रिश्ता नहीं बनाया या फिर तुम किसी और की छाया में अपना गेम खेल रहे थे। दोस्ती एक चीज है, लेकिन तुम्हारा खेल बिल्कुल दूसरी चीज। अगर कल को तुम दोनों आमने-सामने आ गए, तो क्या तुम पीछे हटकर उसे जीतने दोगे?”

“दोस्ती है तो छोटी बातों पर क्यों रोते हो?”

बातचीत के दौरान अर्जुन ने साफ शब्दों में कहा कि भले ही वह इसे केवल दोस्ती कहें, लेकिन बाहर दर्शकों को यह एकतरफा प्यार जैसा दिखता है। अर्जुन ने कहा, “शिवांगी के साथ दोस्ती सिर्फ एक हफ्ते की बात है, उसके बाद सब बाहर… तुम कितनी भी सफाई दे दो, अगर यह सिर्फ दोस्ती है तो तुम छोटी-छोटी बातों पर नहीं रोते। तुम्हें अपना गेम बेहतर करने की सख्त जरूरत है।”

‘लॉक अप 2’ का फिनाले और मुख्य कैदी

बता दें, ‘लॉक अप 2’ को इस बार फराह खान और रितेश देशमुख होस्ट कर रहे हैं और शो का फिनाले इसी वीकेंड होने वाला है। फिलहाल जेल में पामाला सेरेना, आकांक्षा चमोला, शिल्पा शिंदे, आकांक्षा चौधरी, राम कपूर, योगेश रावत, श्रेया कालरा, शिवांगी जोशी, हर्षद चोपड़ा और वरुण यादव (लैला) जैसे कैदी फिनाले रेस में बने हुए हैं।

इस 6 हफ्ते के शो में 14 कैदियों को खाना और जरूरी सुविधाएं पाने के लिए इन-गेम करेंसी हासिल करनी होती है। याद दिला दें कि 2022 में आए इसके पहले सीजन को कंगना रनौत ने होस्ट किया था और मुनव्वर फारुकी इसके विजेता बने थे।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
July 2026
M T W T F S S
 12345
6789101112
13141516171819
20212223242526
2728293031  
Exit mobile version