नई दिल्‍ली। देश भर में कोरोना वायरस के विरुद्ध शनिवार से टीकाकरण अभियान शुरू हो गया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने कोरोना वैक्सीनेशन की शुरुआत करते हुए इसे विश्व का सबसे बड़ा टीकाकरण बताया है। इस वैक्सीनेशन की शुरुआत दिल्ली से हुई। दिल्ली में वैक्सीन लगने के बाद 52 लोगों की तबीयत खराब होने की खबर सामने आई है। इसमें एक की हालत गंभीर बताई जा रही है।

शनिवार 16 जनवरी को सफाई कर्मियों और स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन की डोज दी गई। लेकिन कुछ जगहों पर वैक्सीन लगने के बाद मामूली परेशानी की शिकायतें भी आईं हैं। इनमें से दो स्वास्थ्य कर्मचारियों को टीके की डोज लेने के कुछ घंटे बाद एलर्जी की शिकायत हुई। कुछ को घबराहट हुई। वहीं एक कर्मचारी को AEFI सेंटर भेजने की नौबत तक आ गई। राजधानी के सभी 11 जिलों में 8117 लोगों को टीका लगाया जाना था, लेकिन 4319 कर्मचारियों को ही टीका लगाया गया, जबकि वैक्सीन के साइड इफेक्ट्स के 52 मामले सामने आए हैं। इनमें से एक मरीज के गंभीर होने की बात कही जा रही है।

दिल्ली के 11 में से सिर्फ दो ही जिले ऐसे हैं जहां एक भी वैक्सीन साइड इफेक्ट का मामला नहीं आया है। उत्तर पूर्वी और शाहदरा जिले में साइड इफेक्ट का कोई भी मामला ‌सामने नहीं आया, जबकि बाकी सभी 9 जिले में वैक्‍सीन से तबीयत बिगड़ने के मामले सामने आए है। उत्तरी दिल्ली जिला में 1, दक्षिणी पूर्वी जिला में 5, उत्तर पश्चिम में 4, पूर्वी दिल्ली में 6, सेंट्रल में 2, दक्षिणी जिले में 11, नई दिल्ली में 5, दक्षिणी पश्चिमी जिले में 11 और पश्चिम जिले में 6 लोगों में टीका लगने के बाद दिक्कत महसूस हुई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version