बेंगलुरु : कावेरी जल विवाद के कारण कर्नाटक में तमिलनाडु के सीएम जोसेफ सी. विजय के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन तेज हो गए हैं। कर्नाटक के मांड्या जिले में कन्नड़ समर्थक कार्यकर्ताओं ने विजय की नई रिलीज मूवी जननायकन के पोस्टर-बैनर हटा दिए। यह घटनाक्रम तब सामने आया है जब लंबे समय से चल रहे कावेरी विवाद में तेजी लाते हुए कर्नाटक ने कावेरी जल विनियमन समिति (CWRC) के उस निर्देश को चुनौती देने का फैसला किया है जिसमें तमिलनाडु को पानी छोड़ने के लिए कहा गया है। आज नई दिल्ली में कावेरी जल प्रबंधन प्राधिकरण (CWMA) की 54वीं आपातकालीन बैठक भी हो रही है।

