सारंगढ़-बिलाईगढ़– जिले के माधोपाली लात नाले में बही कार को बाहर निकालने वाले पंजाब के प्रसिद्ध गोताखोर आशु मालिक ने रेस्क्यू ऑपरेशन से जुड़ा बेहद भावुक खुलासा किया है। उन्होंने बताया कि कार का पता तो महज 10 मिनट में चल गया था, लेकिन तेज बहाव, गंदे पानी और गहराई में फंसी होने के कारण उसे बाहर निकालने में 7 से 8 घंटे की कठिन मशक्कत करनी पड़ी।

आशु मालिक ने बताया कि इस रेस्क्यू अभियान का सबसे भावुक क्षण तब सामने आया, जब कार के भीतर पति-पत्नी एक-दूसरे का हाथ थामे हुए मिले। इस दृश्य ने पूरी रेस्क्यू टीम को भावुक कर दिया और कई सदस्यों की आंखें नम हो गईं।

उन्होंने कहा कि अपने लंबे करियर में वे अब तक 10 हजार से अधिक रेस्क्यू अभियान चला चुके हैं, जबकि उनकी टीम ने 70 हजार से ज्यादा रेस्क्यू ऑपरेशन पूरे किए हैं। इसके बावजूद माधोपाली लात नाले का यह अभियान उनके जीवन के सबसे भावुक और यादगार रेस्क्यू में से एक बन गया।

गोताखोर आशु मालिक ने बताया कि चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बावजूद टीम ने पूरी सतर्कता और धैर्य के साथ अभियान चलाकर कार को बाहर निकाला। इस घटना ने न केवल रेस्क्यू टीम बल्कि पूरे क्षेत्र के लोगों को भी भावुक कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version