रायपुर। मंदिर हसौद थाना इलाके में शनिवार सुबह एक सड़क दुर्घटना हुई है। छेरीखेड़ी ब्रिज के उपर एलपीजी गैस कैप्सूल और डंपर वाहन आपस में भिड़ गए। हादसे में कैप्सूल का ड्राइवर बुरी तरह घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, सूचना के बाद पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, हादसे में  घायल ड्रायवर का नाम रवि साव है। वह पड़ोसी राज्य झारखंड के गिरीडीही का रहने वाला है।

उसे घायल अवस्था में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि एलपीजी गैस कैप्सूल वाहन लेकर ड्रायवर जबलपुर से मंदिर हसौद एचपी डिपो जा रहा था। इस बीच छेरीखेड़ी में उसने डंपर को पीछे से टक्कर मार दी।

तस्वीर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि हादसा कितना भीषण रहा होगा। इसकी सूचना मिलते ही पुलिस फायर ब्रिगेड और एम्बुलेंस वाहन के साथ मौके पर पहुंची और घायल ड्रायवर को अस्पताल पहुंचाया।

वहीं हादसे के बाद यातायात भी कुछ देर तक बाधित रहा, जिसे पुलिस टीम ने दुरूस्त कर यातायात बहल कर दिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version