रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज पलारी राज का 75 वां राज अधिवेशन ग्राम बटगन में संपन्न हुआ। इस राज अधिवेशन में बड़ी संख्या में स्वजातिगण शामिल हुए। अधिवेशन को समाज के विभिन्न राजों से आये हुए राज प्रधानों ने संबोधित किया। इसके साथ ही समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशियों ने भी संबोधित किया। इसी कड़ी में समाज के केन्द्रीय अध्यक्ष पद के प्रत्याशी उमाकांत वर्मा ने भी अधिवेशन को संबोधित किया। उन्होंने समाज के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए कहा मैं हमेशा सामाजिक कार्य ही करते आया हूं तथा मेरा राजनीति से कोई सरोकार नहीं है। आपको बता दें कि वे 1982 से आज तक लगातार समाज सेवा करते आ रहे है। उन्होंने कहा कि समाज में स्वामी आत्मानंद स्कूल संचालित हो रहा है उनका मैं फाउंडर मेंबर रहा हूं तथा अपने राज प्रधान कार्यकाल में 4 स्कूल की शुरूआत की थी। आज 12 स्वामी आत्मानंद स्कूल समाज की तरफ से ही संचालित हो रहा है। उमाकांत वर्मा ने समाज के केंद्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी के लिए अपना समर्थन तथा आशीर्वाद की मांग पलारी राज मे उपस्थित स्वजाति जनसमूह से अपील किए हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version