Currency Authentication Machine: अगर आप बैंक से कैश निकालते हैं, तो ये खबर देखे.अब बैंकों में नकली नोट मिलने की चांस काफी कम हो सकती है. भारतीय रिजर्व बैंक ने सभी बैंकों को ऑर्डर्स  दिया है. आरबीआई ने कहा है कि इंटरनेशनल बॉर्डर से लगे जिलों में मौजूद सभी बैंक ब्रांचेस में नोटों की जांच करने वाली मशीनें लगाई जाएं. इससे सीमा के रास्ते आने वाले नकली नोटों की तुरंत पहचान हो सकेगी और उन्हें दोबारा इस्तेमाल में जाने से रोका जा सकता है.

देश में नकली नोटों की परेशानी लंबे समय से बनी हुई है. इस पर काबू करने के लिए साल 2016 में नोटबंदी की गई थी. जिसमे 500 और  1,000 रुपये के पुराने नोटों को इस्तेमाल से बाहर कर दिया गया था. इसके बाद 2,000 रुपये का नोट जारी हुआ, लेकिन बाद में उसे भी धीरे-धीरे सिस्टम से बाहर कर दिया गया. इसके बाद भी देश में नकली नोटों पर पूरी तरह रोक नहीं लग सकी. अब आरबीआई ने बैंकों को साफ़ कह दिया है कि वे इस मामले में और सख्त नियम लागू करें

सभी नोटों की होगी जांच

आरबीआई ने अपनी जांच में देखा कि कुछ बैंक नकली नोटों को पकड़ने के लिए पूरी कोशिश नहीं कर रहे थे. इसके बाद अप्रैल में जारी नए सरकारी नियमों के अनुसार बैंकों को नकली नोटों की पहचान करने, उनकी जानकारी देने और उन पर नज़र रखने से जुड़े नियमों का पूरी सख्ती से पालन करने को कहा गया है. साथ ही सारे बैंकों के लिए ये भी बहुत ज़रूरी कर दिया गया है कि कैश काउंटर के स्टाफ को असली नोटों की खासियतों की अच्छी ट्रेनिंग दी जाए, ताकि वो नकली नोट आसानी से पहचान सकें.

बैंकों की तैयारी होगी मजबूत

आरबीआई ने साफ किया है कि बैंक में आने वाले हर नोट की जांच मशीनों के जरिए होगी. अगर कोई नकली नोट मिलता है, तो उसे तुरंत जब्त किया जाएगा.किसी भी हालत में वो नोट वापस नहीं मिलेगा और बैंक उसे खुद से खत्म भी नहीं कर सकते है.फिक्स नियमों के हिसाब से हर नकली भारतीय नोट की जानकारी इससे जुड़ी सरकारी एजेंसियों को देना बहुत ज़रूरी होगा. आरबीआई ने सारे बैंकों से अपने सिस्टम को चेक करने और ज़रूरत पड़ने पर उसे और मजबूत बनाने को कहा है, ताकि बॉर्डर के रास्ते आने वाले नकली नोटों को समय रहते पकड़ा जा सके और उन्हें दोबारा इस्तेमाल में जाने से रोका जा सके.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version