सनी देओल की अपकमिंग फिल्म ‘बंटवारा 1947’ को लेकर सोशल मीडिया पर काफी बज है. फिल्म की रिलीज का दर्शक बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुआ फिल्म का ट्रेलर लोगों को खूब पसंद आ रहा है. ट्रेलर में भारत के बंटवारे के दर्दनाक दौर की एक इमोशनल झलक देखने को मिली है.

रियल हीरोज को सम्मानित करेंगे सनी देओल
फिल्म की टीम इस समय देश के कई शहरों में प्रमोशनल टूर कर रही है, जहां वो दर्शकों से मुलाकात कर रही है और रिलीज से पहले फिल्म को लेकर माहौल बना रही है. इसी बीच फिल्म से जुड़े एक करीबी सूत्र ने खुलासा किया है कि इस प्रमोशनल टूर के दौरान सनी देओल एक खास पहल करने वाले हैं, जो इस सफर को दर्शकों के लिए और भी खास और इमोशनल बना देगी.

सूत्र ने बताया, ‘मेकर्स ने ‘बंटवारा 1947′ के प्रमोशनल सिटी टूर के दौरान एक बहुत खास पहल की योजना बनाई है. हर शहर में सनी देओल उन लोगों को सम्मानित करेंगे, जिन्होंने अपनी जिम्मेदारी से बढ़कर समाज के लिए कुछ अच्छा किया है. इस पहल के जरिए मेकर्स चाहते हैं कि फिल्म का ये सफर असल जिंदगी के साहस, इंसानियत और करुणा का भी जश्न बने.’

फिल्म की कास्ट
‘बंटवारा 1947’ में शबाना आजमी, सनी देओल, प्रीति जी जिंटा, करण देओल, अली फजल और अभिमन्यु सिंह जैसे शानदार कलाकार नजर आएंगे. खास बात ये है कि करीब 30 साल बाद राजकुमार संतोषी और सनी देओल की सुपरहिट जोड़ी एक बार फिर साथ आ रही है.

आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले बनी ‘बंटवारा 1947’ का निर्देशन राजकुमार संतोषी ने किया है. फिल्म का संगीत ए. आर. रहमान ने दिया है, जबकि इसके गाने जावेद अख्तर ने लिखे हैं. फिल्म को आमिर खान और अपर्णा पुरोहित ने प्रोड्यूस किया है. ‘बंटवारा 1947’ दुनियाभर के सिनेमाघरों में 14 अगस्त 2026 को रिलीज होगी.

‘बंटवारा 1947’ का दमदार ट्रेलर हो चुका रिलीज
बता दें, आमिर खान प्रोडक्शंस की ‘बंटवारा 1947’ इस साल की सबसे पॉपुलर और सबसे ज्यादा इंतजार की जा रही फिल्मों में से एक है. फिल्म के टीजर और पोस्टर्स ने पहले ही लोगों के बीच जबरदस्त उत्साह बना दिया था, वहीं अब ट्रेलर रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर इसकी खूब चर्चा हो रही है. ट्रेलर ने बंटवारे के दर्द को जिस तरह दिखाया है, उसने फिल्म को लेकर लोगों की उत्सुकता और बढ़ा दी है. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version