राजस्थान पब्लिक सर्विस कमीशन (RPSC) की ओर से बड़ा फैसला लिया गया है कि अब भर्ती परीक्षाओं के रिजल्ट 20 दिन के भीतर ही जारी कर दिए जाएंगे. इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है. माना जा रहा है कि प्रक्रिया तेज होने से इंटरव्यू, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और नियुक्ति प्रक्रिया में भी देरी कम होगी और समय पर नियुक्तियां हो सकेंगी.

दूसरी ओर यह फैसला कोर्ट केस से बचाव के तौर पर भी अहम माना जा रहा है. दरअसल, एक लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों वाली भर्तियों को कानूनी विवाद में फंसने से बचाने के लिए आरपीएससी नई रणनीति बना रहा है. तीसरी अहम वजह सिस्टम में मजबूती भी मानी जा रही है. परीक्षा से रिजल्ट तक हर चरण की मॉनिटरिंग बढ़ाकर समयबद्ध प्रक्रिया लागू करने की योजना बनाई गई है.

समय पर नियुक्तियां और पारदर्शिता

RPSC के इस फैसले से अभ्यर्थियों को बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है. रिजल्ट में देरी कम होने से भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी होने और नियुक्तियां तेजी से होने की उम्मीद है. इसी के साथ पारदर्शिता पर भी जोर दिया जाएगा. आयोग का लक्ष्य समयबद्ध, पारदर्शी और विवाद-मुक्त भर्ती प्रक्रिया सुनिश्चित करना है.

नए RPSC अध्यक्ष पर भी नजर 

राजस्थान सरकार अब नए आरपीएससी अध्यक्ष की नियुक्ति की तैयारी कर रही है. फिलहाल, कार्यवाहक व्यवस्था लागू है लेकिन आगामी आरएएस, आरपीएस और दूसरी बड़े सरकारी एग्जाम के मद्देनजर स्थायी अध्यक्ष की नियुक्ति जरूरी है. कुछ रिपोर्ट्स के अनुसार, इस पद के लिए कुछ वरिष्ठ और रिटायर्ड ब्यूरोक्रेट्स के नाम पर चर्चा चल रही है. हालांकि अंतिम फैसला सरकार की ओर से ही लिया जाएगा. संवैधानिक प्रावधानों के अनुसार आयोग के अध्यक्ष और सदस्यों की नियुक्ति राज्यपाल की ओर से मुख्यमंत्री की सिफारिश पर की जाती है. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version