रायपुर | इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर के कृषि अभियांत्रिकी संकाय द्वारा शैक्षणिक सत्र 2026–27 में B.Tech. (कृषि अभियांत्रिकी) एवं B.Tech. (खाद्य प्रौद्योगिकी) पाठ्यक्रमों के प्रथम वर्ष में उपलब्ध रिक्त सीटों पर प्रवेश हेतु द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग आयोजित की जा रही है। प्रवेश प्रक्रिया विश्वविद्यालय के प्रवेश नियम–2026 के अनुसार संपन्न की जाएगी।

द्वितीय चरण की ऑनलाइन काउंसिलिंग हेतु ऑनलाइन पंजीयन एवं दस्तावेज अपलोड की प्रक्रिया दिनांक 01 अगस्त 2026 से 10 अगस्त 2026 (रात्रि 11:00 बजे तक) संचालित रहेगी। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर उपलब्ध ऑनलाइन प्रवेश पोर्टल के माध्यम से Sign Up कर Login करें तथा ऑनलाइन आवेदन पत्र (Application Form) भरकर निर्धारित प्रक्रिया पूर्ण करें। पात्र अभ्यर्थियों की प्रावीण्य सूची 14 अगस्त 2026 को विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी।

द्वितीय चरण की काउंसिलिंग PET–2026 के अभ्यर्थियों के लिए 17 अगस्त 2026, JEE-Mains–2026 के अभ्यर्थियों के लिए 18 अगस्त 2026, 12वीं (गणित समूह) के मेरिट अभ्यर्थियों के लिए 19 अगस्त 2026 तथा अन्य राज्य के पात्र अभ्यर्थियों के लिए 20 अगस्त 2026 को प्रातः 10:00 बजे से स्वामी विवेकानंद कृषि अभियांत्रिकी महाविद्यालय एवं अनुसंधान केन्द्र (SVCAET&RS), कृषि अभियांत्रिकी संकाय, इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय, रायपुर में आयोजित की जाएगी।

अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे ऑनलाइन पंजीयन करने से पूर्व विश्वविद्यालय की वेबसाइट पर उपलब्ध विज्ञापन, प्रवेश विवरणिका, ऑनलाइन पंजीयन दिशा-निर्देश, ऑनलाइन काउंसिलिंग दिशा-निर्देश, शुल्क विवरण, प्रथम चरण की काउंसिलिंग के उपरांत रिक्त सीटों की स्थिति तथा प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची का सावधानीपूर्वक अध्ययन कर लें। काउंसिलिंग में सम्मिलित होते समय सभी आवश्यक मूल दस्तावेज, स्वप्रमाणित छायाप्रतियाँ तथा निर्धारित प्रवेश शुल्क साथ लाना अनिवार्य होगा।

द्वितीय चरण ऑनलाइन काउंसिलिंग से संबंधित विज्ञापन, समय-सारणी, प्रवेश विवरणिका, रिक्त सीटों की स्थिति, शुल्क विवरण, ऑनलाइन पंजीयन दिशा-निर्देश, ऑनलाइन काउंसिलिंग दिशा-निर्देश तथा प्रवेश हेतु आवश्यक दस्तावेजों की सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.igkv.ac.in पर Admission → UG Admissions → PET/JEE Mains/12th Second Round → Latest Notifications अनुभाग में उपलब्ध है।

सभी इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थियों से अनुरोध है कि वे निर्धारित समय-सीमा के भीतर ऑनलाइन पंजीयन पूर्ण करें तथा नियत तिथि एवं समय पर सभी आवश्यक दस्तावेजों सहित काउंसिलिंग में उपस्थित होकर प्रवेश प्रक्रिया का लाभ उठाएँ।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version