राजस्‍थान- सर्विस रिवॉल्वर से चली गोली से घायल थानाधिकारी लोकपाल सिंंह की मौत हो गई. घर में गोली लगने से वह घायल हो गए थे. आनन-फानन में उन्हें अस्‍पताल में भर्ती कराया गया है, जहां पर उनका इलाज चल रहा था. घर में वे अकेले ही रहते थे. चार महीने पहले ही उनकी शादी हुई थी. पत्‍नी अजमेर में रहती हैं. पुल‍िस मामले की जांच कर रही है. गोली चलने के कारणों का खुलासा नहीं हुआ. 

गोली लगने से घायल 

सदर थाना प्रभारी लोकपाल स‍िंह गोली लगने से घायल हो गए थे. गोली चलने की आवाज सुनकर आसपास के लोग पहुंचे तो वह जमीन पर लहुलूहान हालत में पड़े थे. उन्हें भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया था. वहां से उदयपुर रेफर कर दिया था. भीलवाड़ा एसपी के निर्देश पर भीलवाड़ा से उदयपुर तक राजमार्ग पर ग्रीन कॉरिडोर बनाकर देर रात उदयपुर के एक निजी हॉस्पिटल मे भर्ती कराया गया था.

पुलिस के वाहनों से किया गया था एस्कॉर्ट 

भीलवाड़ा पुलिस अपने साथी की जान बचाने के लिए हाईवे पर पहले ही अलर्ट होकर ख़डी रही. मंगरोप हमीरगढ़ सीआई सुनील बेडा, गंगरार (चितौड़गढ़) सीआई तुलसी राम सहित चितौड़ उदयपुर की पुलिस वाहनों से एस्कॉर्ट करके एंबुलेंस को एक घंटा 35 मिनट में  उदयपुर पहुंचाया, जहां लोकपाल को भर्ती कराया गया था. 

अस्पताल में इलाज के दौरान मौत  

रेफर होने के दौरान एक मेडिकल टीम भी साथ भेजी गई थी, देर रात लोकपाल का इलाज चल रहा था. पुलिस अधीक्षक सागर राणा ने कहा कि सदर थानाधिकारी लोकपाल सिंह गोली लगने से घायल हुए थे. हेड इंजरी थी. घटना उनके क्वार्टर में हुई है. इसकी जांच की जा रही है. इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version