चेन्नई। एक्ट्रेस तृषा पर डबल मीनिंग टिप्पणी करने के आरोप में गिरफ्तार होने के चंद घंटों बाद ही उदयनिधि स्टालिन को कोर्ट से राहत मिल गई थी। इस रिहाई के बाद उदयनिधिन ने देर रात सोशल मीडिया साइट एक्स पर पोस्ट कर अपनी राजनीतिक विरासत का जिक्र किया।

उदयनिधि ने अपने पिता एमके स्टालिन के साथ एक तस्वीर शेयर करते हुए लिखा कि वह मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन के बेटे हैं और इन हथकंडों से नहीं डरते। उन्होंने विजय की सरकार पर झूठे केस दर्ज करने का आरोप लगाते हुए कहा कि मुझे गिरफ्तारी का डर नहीं है।

मुद्दों से ध्यान भटकाने का लगाया आरोप

उदयनिधि ने लिखा कि अगर किसानों के लिए लड़ने की वजह से गिरफ्तार होना पड़े, तो वह 100 बार गिरफ्तार देने के लिए तैयार हैं। साथ ही उन्होंने डीएमके के कार्यकर्ताओं और दूसरी राजनीतिक पार्टियों का आभार भी जताया, जिन्होंने उदयनिधि की गिरफ्तारी का विरोध किया था।

झूठे केस दर्ज करने का आरोप

उन्होंने लिखा, ‘झूठे केस दर्ज करके और मुझे चेन्नई और तंजावुर के बीच बार-बार दौड़ाकर उन्होंने किसी को खुश करने की कोशिश की है। गिरफ्तारी के बाद, मैंने मीडिया से कहा कि मैं इस पूरे मामले को एक नाटक मानता हूं। मैं पुलिस के डर से भागा नहीं।’

उदयनिधि ने आगे लिखा, ‘पूरा देश जानता है कि मौजूदा मुख्यमंत्री, जब करूर में 41 लोगों की मौत हुई थी, तो गिरफ्तारी के डर से घबराकर भाग गए थे। उन्होंने न तो पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात की और न ही मीडिया का सामना किया।’

किसानों का किया जिक्र

उदयनिधि ने विजय पर निशाना साधते हुए लिखा कि करूर में इतनी जानें जाने के बाद भी वे सिर्फ एक महीने बाद एक फिल्म के प्रमोशन के लिए डांस करने मलेशिया चले गए। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को गिरफ्तारी का डर हो सकता है, लेकिन मुझे नहीं है। मैं कलैगनार का पोता और मुथुवेल करुणानिधि स्टालिन का बेटा हूं।

किसानों का जिक्र करते हुए उदयनिधि स्टालिन ने लिखा, ‘अगर किसानों के लिए लड़ने की वजह से गिरफ्तार होना पड़ता है, तो मैं एक बार नहीं, बल्कि सौ बार गिरफ्तार होने को तैयार हूं। मैं किसानों की भलाई के लिए सिर्फ 300 किलोमीटर ही नहीं, बल्कि 3000 किलोमीटर से ज्यादा पैदल मार्च करने को तैयार हूं। आपके दमनकारी हथकंडे लोगों की सेवा करने के हमारे रास्ते में कभी रुकावट नहीं बन पाएंगे!’

उदयनिधि ने कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया और लिखा कि मैं उन अलग-अलग राजनीतिक पार्टियों और सहयोगी आंदोलनों के नेताओं का शुक्रिया अदा करता हूं जिन्होंने मेरी गिरफ्तारी की निंदा की और साथ ही तमिलनाडु भर के उन पार्टी कार्यकर्ताओं का भी जिन्होंने मेरे साथ एकजुटता दिखाई।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version