गुवाहाटी : कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) असम ने घोषणा की कि वह अपने अगले राजनीतिक अभियान पर फैसला करने से पहले छात्रों से सुझाव लेने के लिए राज्यव्यापी परामर्श कार्यक्रम शुरू करेगी। CJP के नेशनल मीडिया कोऑर्डिनेटर शेख साहिलुद्दीन शाह कहा कि हमारा अगला कदम असम के अलग-अलग हिस्सों के छात्रों से मिलना और उनकी चिंताओं को सुनना है। उनके सुझाव हमें भविष्य का रोडमैप तैयार करने में मदद करेंगे। उन्होंने कहा कि इन बातचीत के दौरान मिले फीडबैक से पार्टी की आगे की रणनीति तय होगी। इस दौरान सदस्यता अभियान भी चलाया जाएगा।

साहिल ने कहा कि कई समर्थक मंगलवार की प्रेस कॉन्फ्रेंस में शामिल नहीं हो पाए क्योंकि वे पूरे असम में बाढ़ राहत कार्यों में लगे हुए थे, जबकि रायजोर दल और असम जातीय परिषद के कुछ प्रतिनिधि ट्रैफिक के कारण देर से पहुंचे।

असम बाढ़ के राहत में लगी सीजेपी

साहिल ने कहा कि इस पहल में हम अकेले नहीं हैं। कई लोगों ने हमें समर्थन दिया है, लेकिन कुछ अभी राहत कार्यों में लगे हैं और कुछ लोग समय पर कार्यक्रम स्थल तक नहीं पहुंच पाए। उन्होंने कहा कि हमारा रुख साफ है। शिक्षा व्यवस्था को लोगों के प्रति जवाबदेह होना चाहिए। यह किसी खास मंत्री या सरकार के बारे में नहीं है, बल्कि शासन में जवाबदेही सुनिश्चित करने के बारे में है।

असम में आधार बनाने की कोशिश

साहिल ने कहा, ‘हम जनहित के मुद्दों को उठाने के शांतिपूर्ण और लोकतांत्रिक तरीकों में विश्वास करते हैं। लोगों को सरकार से सवाल पूछने और संवैधानिक तरीकों से जवाबदेही मांगने की आज़ादी होनी चाहिए।’ संगठन अभी छात्रों, युवाओं और कामकाजी वर्ग के लोगों को जोड़कर असम में अपना आधार बनाने पर ध्यान केंद्रित कर रहा है।

हमने एक मेंबरशिप फॉर्म जारी किया है और जो लोग हमसे जुड़ेंगे, उन्हीं से असम कमिटी बनाई जाएगी। महाराष्ट्र और दिल्ली में होने वाली हमारी बैठकें संगठन की भविष्य की दिशा तय करने में भी मदद करेंगी, जिसमें यह भी तय होगा कि CJP छात्रों के नेतृत्व वाले प्लेटफ़ॉर्म के तौर पर काम करना जारी रखेगा या एक राजनीतिक पार्टी बन जाएगा।

शेख साहिलुद्दीन शाह, मीडिया कॉर्डिनेटर CJP

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version