ब्रिसबेन के गाबा मैदान पर जो काम दुनिया की कोई टीम पिछले 31 सालों में नहीं कर सकी वो टीम इंडिया ने कर दिखाया है. ब्रिसबेन टेस्ट में टीम इंडिया ने 328 रनों का विशाल लक्ष्य हासिल कर लिया और इसके साथ ही उसने सीरीज भी अपने नाम कर ली. टीम इंडिया की जीत इसलिए खास है क्योंकि ब्रिसबेन में कभी कोई टीम 300 रनों से बड़े लक्ष्य को हासिल नहीं कर पाई थी. टीम इंडिया इस मुकाबले में अपने कई अहम खिलाडिय़ों के बगैर उतरी थी लेकिन इसके बावजूद उसने ऑस्ट्रेलिया को धूल चटा दी. टीम के पास बेहद अनुभवहीन बॉलिंग अटैक था, उसके कप्तान विराट कोहली टीम के साथ नहीं थे, उसके कई खिलाड़ी चोटिल थे, फिर भी ये टीम लड़ी और अंत में मैच जीता. ब्रिसबेन की जीत को भारतीय टेस्ट इतिहास की सबसे बड़ी जीत में से एक कहा जाए तो गलत नहीं होगा. आइए आपको बताते हैं कुछ और ऐसी महाविजय के बारे में जो भारतीय क्रिकेट में अमर हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने टीम इंडिया के बेहतर प्रदर्शन और इस ऐतिहासिक जीत पर सभी खिलाडिय़ों को बधाई दी है.
भारत की ऐतिहासिक जीत के बाद बीसीसीआई ने खोला खजाना, टीम को दिया पांच करोड़ रुपये का बोनस
सीरीज जीतने के बाद बीसीसीआई ने अपने खिलाडिय़ों के लिए खजाना खोल दिया है. बीसीसीआई के सेक्रेटरी जय शाह ने घोषणा की है कि टीम को पांच करोड़ रुपये का बोनस दिया जाएगा.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
March 2026
M T W T F S S
 1
2345678
9101112131415
16171819202122
23242526272829
3031  
Exit mobile version