America Temple Priest House Viral Video: सोशल मीडिया पर इन दिनों अमेरिका के एक मंदिर में काम करने वाले भारतीय पंडित जी की लाइफस्टाइल का वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है. वीडियो में मंदिर के ठीक सामने पंडित जी का आलीशान दो मंजिला घर और बाहर चार चार गाड़ियां खड़ी दिखाई दे रही हैं. ये नजारा देखने के बाद भारतीय यूजर्स हक्के-बक्के रह गए हैं और वहां पंडित जी को मिलने वाली सैलरी का तुक्का लगा रहे हैं.

अमेरिका में मंदिर के पुजारी की लग्जरी लाइफस्टाइल (Pandit Ji’s Luxurious Lifestyle in America)

आपने अब तक विदेशों में जाकर बसने वाले भारतीयों की कहानियों तो बहुत सुनी होंगी, लेकिन वायरल हो रहे इस वीडियो में अमेरिका के इन पंडित जी का ठाठ बाट देखकर लोग हैरान हैं. वीडियो में बाकायदा वहां के एक पंडित जी का आलीशान घर और उनकी लाइफस्टाइल दिखाई गई है. वीडियो में देखा जा सकता है कि, मंदिर के ठीक सामने ही पंडित जी का एक बड़ा और शानदार दो मंजिला घर बना हुआ है. इतना ही नहीं, घर के बाहर पार्किंग में करीब चार गाड़ियां खड़ी नजर आ रही हैं. वीडियो बनाने वाली महिला का दावा है कि, ‘ये सारी कारें पंडित जी की ही हैं.’

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version