ONGC को वेनेजुएला में दो तेल ब्लॉकों के संचालन की पूरी आज़ादी मिली है, जिसके लिए उसे अमेरिकी OFAC से लाइसेंस भी मिल गया है।
नई दिल्ली। देश की सबसे बड़ी ऑयल एक्सप्लोरेशन कंपनी ONGC के हाथ एक बड़ी कामयाबी लगी है। रॉयटर्स की रिपोर्ट के अनुसार, कंपनी के चीफ़ फ़ाइनेंशियल ऑफ़िसर (CFO) और डायरेक्टर (फ़ाइनेंस) के हवाले से बताया गया है कि भारत की प्रमुख तेल और गैस कंपनी, ऑयल एंड नेचुरल गैस कॉर्पोरेशन (ONGC), वेनेज़ुएला के साथ समझौते करने जा रही है। इन समझौतों के तहत, दक्षिण अमेरिकी देश के नए पेट्रोलियम कानून के अनुसार दो तेल ब्लॉकों का संचालन किया जाएगा। भारत और वेनेजुएला के बीच की सीधी दूरी औसतन 14,000 से 15,000 किलोमीटर है।


