कवर्धा। कबीरधाम जिले में चुना पत्थर, ईट, रेत और मुरुम के अवैध परिहन व खनन करने वालो पर कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा के निर्देश पर डिप्टी कलेक्टर व जिला खनिज अधिकारी श्री विपुल गुप्ता की टीम द्वारा जिले में लगातार चुना पत्थर, ईट, रेत और मुरुम के अवैध परिहन, खनन पर कार्यवाही की जा रही है। खनिज के अवैध खनन और परिवहन पर बड़ी कार्यवाही करते हुए अलग-अलग 4 वाहनों को थाने के सुपुर्दनामा कर दिया गया है और संबंधितों से अर्थदंड वसूला जाएगा। खाद्य निरीक्षक रोहित साहू ने बताया कि 19 जनवरी को थाना कुडां अंतर्गत 4 वाहन सीजी 28 सी 0109 ईट/माजदा, चालक सुखुदास, सोल्ड ट्रैक्टर-ट्राली वाहन से ईट, चालक ललित, सीजी 10 डी 7335 से ईट/टै्रक्टर-ट्राली, चालक दीपक चंद्राकर और सीजी 09 जेजे 7692 से चूना पत्थर/हाईवा को अवैध परिवहन करते पाए जाने पर जप्तीकर थाना कुंडा में अभिरक्षा में सुपुर्द किया गया गया। उन्होंने बताया कि आरोपियों से अर्थदंड आरोपित कर रकम वसूला जएगा। डिप्टी कलेक्टर व जिला खनिज अधिकारी श्री गुप्ता ने बताया कि आगे भी अवैध रूप से रेत-मुरुम की उत्खनन व परिवहन करने वाले पर जिला खनिज व राजस्व टीम द्वारा कार्यवाही जारी रहेगी।
चुना पत्थर और ईट का अवैध परिवहन खनन, माजदा ट्रैक्टर, ट्राली और हाइवा जब्त
Previous Articleयातायात नियमों का उल्लंघन, ई-चालान से वसूले गए 99.43 लाख रूपए
Next Article अगर आप भी है व्हाट्सऐप यूजर्स तो यह खबर जरूर पढिय़े…
