रायपुर। छत्तीसगढ़ सरकार के सामान्य प्रशासन विभाग ने राज्य के 156 प्रतिभाशाली एथलीटों को ‘उत्कृष्ट खिलाड़ी’ घोषित करते हुए अधिसूचना जारी कर दी है। इन खिलाड़ियों का चयन ‘छत्तीसगढ़ उत्कृष्ट खिलाड़ियों को शासकीय सेवा में नियुक्ति करने की नीति 2007’ के प्रावधानों के अंतर्गत किया गया है। विभिन्न खेलों के राज्यभर से चयनित खिलाड़ी शामिल हैं। इस घोषणा के बाद अब इन खिलाड़ियों के लिए राज्य सरकार के विभिन्न विभागों में शासकीय सेवा में सीधी नियुक्ति प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।

राज्य सरकार द्वारा जारी इस सूची में प्रदेश के कई दिग्गज और उभरते एथलीटों के नाम शामिल हैं। बैडमिंटन में अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का प्रतिनिधित्व कर चुकीं आकर्षी कश्यप के साथ वेंकट गौरव प्रसाद और जूही देवांगन को उत्कृष्ट खिलाड़ी घोषित किया गया है। आर्चरी (तीरंदाजी) खेल से धर्मेश गोफने, बिंदेश्वरी मरावी, नित्या धुर्वे, भरत कुमार यादव और आरती मसराम ने इस सूची में अपनी जगह बनाई है। वहीं फेंसिंग (तलवारबाजी) में स्वाती विश्वकर्मा, वी. जॉनसन सोलोमन, अनूप चौधरी, अनुराग चौधरी और मोना पटेल को शामिल किया गया है

जलक्रीड़ा श्रेणी में कयाकिंग और केनोइंग के खिलाड़ी प्रमोद फरिकार, कौशल नंदनी ठाकुर, काजल धीवर, कु. पिंकी साहू, शिवांगी ठाकुर और हेमलता सार्वा का चयन हुआ है। बास्केटबॉल से फरहन अंजुम, एकता शिर्के, कृतिका रजक, कु. दिपाली मतेलकर, कल्पना पटेल, महिमा भारद्वाज, मेघा सिंह, रिया वर्मा, निशा नेताम, अंशु श्रीवास और गुलबशा अली के नाम सूची में दर्ज हैं। हैण्डबॉल खेल से शाही रिजवान, ए. प्रिया राव, एम. रमेश, एम. वेंकट राव, ऐमेश्वर वर्मा, यासी जीबरान, योगेश, कंचन महानंद, कु. दिव्या सिन्हा, कु. अनुजा दुबे और मुकेश्वरी ने शासकीय सेवा की पात्रता हासिल की है

सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करने वाले इनेन्द्र कुमार साहू, बीरू बाघ, मानस केशरवानी, बिरेन्द्र, किशन महानंद, हितेश निर्मलकर, प्रिंस सिंह, रितेश कुमार यादव, विश्वनाथ पाठक, विनय कुमार सोनवानी और निखिल नायक को उत्कृष्ट एथलीट घोषित किया गया है। पैरा स्पोर्ट्स वर्ग में राज्य का मान बढ़ाने वालीं संगीता मसीह, ईश्वरी निषाद व प्रीति यादव (पैरा एथलेटिक्स), कु. ममता मिश्रा व किसराम पटेल (पैरा स्विमिंग) और धर्मवीर सिंह (पैरा पावरलिफ्टिंग) का नाम भी इस विशेष सूची में शामिल है

इसके अलावा अन्य खेलों की बात करें तो कराते में रूपेश दास, बोनिता तालुकदार, मोनिका पाढ़ी, नितिन सिंह, भारती सिन्हा और दुर्गेश साहू तथा वुशू में बलराम साहू, महेन्द्र पासी, विरेन्द्र कुमार धीवर, नितिन नावलेकर, प्रतीक सिंह ठाकुर, मीना, कु. तोमेश्वरी साहू, रियाज़ नवाज़ और लीलिमा सोनी को चयनित किया गया है। नेटबॉल खेल से पलाश कुमार यदु, सृष्टि कांसकार, सुनील आदित्य, अंजलि सोनकर, लखेश्वरी वर्मा व टी. प्रतीक कुमार और साफ्ट टेनिस से आयुषी चौहान व अल्का यादव के नामों के साथ शासकीय विभागों में सीधी भर्ती की राह आसान हो गई है

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version