Bhadohi News: उत्तर प्रदेश के भदोही जिले में एक पिता के बेकाबू गुस्से ने हंसते-खेलते परिवार की खुशियों को हमेशा के लिए उजाड़ दिया। चौरी थाना क्षेत्र के वेदमनपुर रोटहा गांव में एक कलयुगी पिता ने अपनी ही 17 साल की मासूम बेटी की लकड़ी के खूंटे से पीट-पीटकर हत्या कर दी। मृतका का कुसूर सिर्फ इतना था कि वह अपने पिता और चाची के बीच हो रही मारपीट को शांत कराने बीच-बचाव करने पहुंची थी।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, गांव निवासी राजेश यादव का अपनी भाभी के साथ उपले बेचने की बात को लेकर विवाद हो गया था। देखते ही देखते बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में मारपीट शुरू हो गई। घर में चीख-पुकार सुनकर राजेश की 17 वर्षीय बेटी सुषमा मौके पर पहुंची और अपने पिता को रोकने का प्रयास करने लगी।

बेटी की कोशिश थी कि घर का मामला शांत हो जाए, लेकिन गुस्से में अंधे हो चुके राजेश ने पहले सुषमा को धक्का देकर जमीन पर गिरा दिया। इसके बाद पास में रखा पशुओं को बांधने वाला भारी लकड़ी का खूंटा उठाकर बेटी के सिर पर दे मारा। हमले में सुषमा के सिर से खून बहने लगा और वह अचेत हो गई।

परिजन आनन-फानन में सुषमा को इलाज के लिए नजदीकी अस्पताल ले गए, जहां से गंभीर हालत देखते हुए डॉक्टरों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया। हालांकि, रास्ते में ही जिंदगी की जंग हारकर उसने दम तोड़ दिया। सुषमा ने हाल ही में ग्रेजुएशन में दाखिला लिया था और अपने उज्ज्वल भविष्य के सपने देख रही थी।

घटना के बाद पूरे गांव में सन्नाटा और मातम का माहौल है। पुलिस ने परिजनों की तहरीर पर हत्या का मामला दर्ज करते हुए आरोपी पिता राजेश यादव को गिरफ्तार कर लिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version