रायपुर। छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का चुनावी माहौल पूरे शबाब पर है। केन्द्रीय अध्यक्ष एवं राजप्रधान पद के प्रत्याशीगण सघन जनसंपर्क कर रहे हैं। समाज के संपन्न होने वाले राज अधिवेशनों में अपनी उपस्थिति दर्ज कराते हुए अपने पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे है। इस चुनाव में जो देखने को मिल रहा है इसके मुताबिक समाज के लोगों में यह बात घर कर गई है कि क्यों ना इस बार समाज का नेतृत्व नारी शक्ति के हाथों में दिया जाये। अगर यह कारगर हो गया तो केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनिता वर्मा को समाज का नेतृत्व में मिलना लगभग तय माना जा रहा है। क्योंकि श्रीमती वर्मा की जो विचारधारा है उसे लेकर खासकर महिलाओं के एक विशेष वर्ग में चर्चा का विषय है। सोशल मीडिया में जिस प्रकार से केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती अनिता वर्मा का चुनाव प्रचार किया जा रहा है उसे अक्षरश: यहां प्रसारित किया जा रहा है। इसके मुताबिक छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय समाज का केन्द्रीय अध्यक्ष का चुनाव होना है, अभी तक हमारे समाज के इतिहास में महिला केन्द्रीय अध्यक्ष नही बना है, लेकिन अब महिला सशक्तिकरण के रूप में अध्यक्ष पद के प्रत्याशी श्रीमती अनिता वर्मा (पूर्व महिला केन्द्रीय अध्यक्ष -छ.ग.म.कु.क्ष.समाज) के रूप मे आ रही है और इनके समाज सेवा भाव भलिभांति परिचित है, दो महिला राजप्रधान आरक्षण में बड़ी भूमिका व महिला शक्ति सम्मान आदि सफल कार्यकाल के रूप में जाना जाता है। श्रीमति वर्मा ने अपने चुनाव प्रचार संबंधी पोस्ट में समाज के लोगों से अपील की है कि
आप सभी से विनम्र अनुरोध है कि सामाजिक मातृशक्ति, बंधुओं व युवाशक्ति सभी मिलकर समाज को नई दिशा, नई ऊंचाई तक ले जाने मे सहयोग व आशीर्वाद प्रदान करें। आपकों बता दें कि केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी श्रीमती अनिता वर्मा अपना चुनाव प्रचार जोरों से कर रही है। वह सामाजिक लोगों के घर-घर जाकर दस्तक दे रही है। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक समाज के दो पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष श्रीमती अनिता वर्मा को इस चुनावी समर में समाज का नेतृत्व दिलाने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है। इसके लिए रणनीति भी बनाई जा रही है।
केन्द्रीय अध्यक्ष प्रत्याशी अनिता वर्मा का परिचय
नाम-अनिता वर्मा, जन्मतिथि-28.08.1970, जन्मस्थान-देवादा पाटन, पिता स्वर्गीय श्री जवाहर वर्मा, शिक्षा-एमए हिंदी, पति-श्री चितरंजन प्रसाद वर्मा, पुत्र वधु-स्वर्गीय केजुराम वर्मा, पूर्व विधायक पाटन एवं पूर्व केन्द्रीय अध्यक्ष मनवा कुर्मी समाज,
सामाजिक गतिविधि:-प्रदेश महिला अध्यक्ष सर्व पिछड़ा वर्ग महासभा, अध्यक्ष महिला कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर 2009-2013 (प्रथम अध्यक्ष एवं संगठन संयोजक), महामंत्री छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी महिला समाज 2013-15 तक, संरक्षक महिला कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर 14-15, अध्यक्ष छत्तीसगढ़ मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज के 2015-17, संरक्षिका महिला कुर्मी मित्र मंडल भिलाई नगर मनवा कुर्मी क्षत्रिय महिला समाज,

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
May 2026
M T W T F S S
 123
45678910
11121314151617
18192021222324
25262728293031
Exit mobile version