एयर इंडिया की AI 2379 फुकेत-दिल्ली उड़ान में भीषण टर्बुलेंस के दौरान विमान करीब 300 फीट नीचे आ गया था. घटना के बाद SOP के तहत दोनों पायलटों का डोप टेस्ट कराया गया. अब सूत्रों के हवाले से एक पायलट के टेस्ट में फेल होने का दावा किया जा रहा है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि अभी नहीं हुई है.

फुकेत से दिल्ली आने वाली एयर इंडिया की उस उड़ान के पायलट को लेकर बड़ा दावा सामने आया है, जो हाल ही में भीषण टर्बुलेंस की चपेट में आई थी. इंडिया टुडे और अन्य मीडिया रिपोर्ट्स ने सूत्रों के हवाले से दावा किया है कि पायलट डोप टेस्ट में फेल पाया गया. हालांकि एयर इंडिया ने कहा है कि उसे अभी तक जांच के आधिकारिक नतीजे नहीं मिले हैं, जबकि डीजीसीए ने भी इस संबंध में कोई सार्वजनिक पुष्टि नहीं की है.

जांच पूरी होने तक पायलट को उड़ान ड्यूटी से हटाया

4 अगस्त को एयर इंडिया की फुकेत-दिल्ली भीषण टर्बुलेंस का शिकार हो गई थी. उड़ान के दौरान विमान में अचानक ऊंचाई में तेज बदलाव आया, जिससे कई यात्री और क्रू मेंबर घायल हो गए. विमान सुरक्षित दिल्ली पहुंच गया, लेकिन घटना के बाद नागर विमानन महानिदेशालय (DGCA) ने जांच शुरू कर दी. वहीं, संबंधित पायलट को जांच पूरी होने तक उड़ान ड्यूटी से हटा दिया गया है.

मीडिया रिपोर्टों पर एयर इंडिया ने दा प्रतिक्रिया

एयर इंडिया ने मीडिया रिपोर्टों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पायलट के डोप टेस्ट कराए गए थे, लेकिन जांच के परिणाम अभी तक एयरलाइन को आधिकारिक रूप से उपलब्ध नहीं कराए गए हैं. इसलिए इस संबंध में किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी.

डीजीसीए पहले से ही टर्बुलेंस की घटना की जांच कर रहा है. वहीं, डोप टेस्ट को लेकर सामने आई रिपोर्टों की भी आधिकारिक पुष्टि होना बाकी है. ऐसे में यह स्पष्ट नहीं है कि कथित डोप टेस्ट और टर्बुलेंस की घटना के बीच कोई संबंध है या नहीं. फिलहाल दोनों मामलों की जांच अलग-अलग स्तर पर जारी है.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version