हैदराबाद। हैदराबाद पुलिस ने लड़कियों को ‘किराए पर ब्वॉयफ्रेंड’ सेवाओं की आड़ में चल रहे एक खतरनाक ऑनलाइन डेटिंग स्कैम से सावधान रहने की चेतावनी दी है। क्योंकि, फ्रॉड फेक अकाउंड के जरिए कम पैसे में रेंट पर ब्वॉयफ्रेंड देने की बात कहकर पैसे ले लेते हैं और बाद में अकाउंट ब्लॉक कर देते हैं।

हैदराबाद के पुलिस कमिश्नर वीसी सज्जनार द्वारा शनिवार को जारी सलाह के अनुसार, धोखेबाज इंस्टाग्राम, टेलीग्राम और फेसबुक पर आकर्षक पोस्टरों का उपयोग करके कॉफी मीटिंग, मूवी डेट, शॉपिंग साथी और इवेंट एस्कॉर्ट जैसी सेवाओं का प्रचार कर रहे हैं।

AI-जनरेटेड तस्वीरों से महिलाओं को बना रहे निशाना

ठग लड़कियों को मैसेज करने के लिए युवकों की AI-जनरेटेड तस्वीरों का इस्तेमाल करते हैं। वे महिलाओं से बुकिंग कन्फर्मेशन, सिक्योरिटी डिपॉजिट या एडवांस पेमेंट के नाम पर डिजिटल वॉलेट और QR कोड के माध्यम से रुपये ऐंठकर उन्हें ब्लॉक कर देते हैं।

पुलिस ने दी चेतावनी

पुलिस ने महिलाओं को साफ-साफ चेतावनी दी है कि इन घोटालों के जरिए उन्हें शारीरिक सुरक्षा जोखिम, ब्लैकमेल और साइबर जबरन वसूली का भी सामना करना पड़ सकता है। इसलिए वो कभी भी उन्हें अपना फोन नंबर या तस्वीरें न शेयर करें।

साइबर क्राइम पुलिस ने लोगों को सलाह दी है कि वे अपुष्ट प्रोफाइलों से संपर्क न करें, ऑनलाइन संपर्क किए गए अजनबियों से न मिलें और अज्ञात खातों में पैसे न भेजें। इसके साथ ही अभिभावकों से भी आग्रह किया गया है कि वे अपने बच्चों की ऑनलाइन गतिविधियों पर नजर रखें।

पुलिस ने साइबर जबरन वसूली और ब्लैकमेलिंग के खतरे को देखते हुए 1930 हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version