अहमदाबाद। अहमदाबाद के चर्चित जोधपुर PG दुष्कर्म मामले के आरोपी धर्मसिंह ने आधी रात को पुलिस हिरासत से भागने का नाकाम प्रयास किया। पुलिस की टीम आरोपी को साथ लेकर हेबतपुर इलाके में पंचनामे की कार्रवाई के लिए गई थी।

इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस काफिले पर हमला कर दिया और PI परमार की सर्विस रिवॉल्वर छीनने की कोशिश की।

झड़प में चली गोली, 1 कांस्टेबल भी हुआ घायल

Zone 7 के DCP शिवम वर्मा के अनुसार, आरोपी को काबू करने के दौरान पुलिस और उसके बीच हिंसक झड़प हो गई। इस हाथापाई में 1 राउंड गोली चली, जिससे मौके पर मौजूद 1 पुलिस कांस्टेबल को भी चोट आई।

इसके बाद, स्थिति को नियंत्रित करने और अपनी आत्मरक्षा में PI परमार ने आरोपी धर्मसिंह के पैर में गोली मार दी। पैर में गोली लगते ही आरोपी मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा।

स्ट्रेचर पर लेटे-लेटे जोड़ लिए हाथ

घटना के तुरंत बाद पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए घायल कांस्टेबल और आरोपी दोनों को इलाज के लिए तत्काल अहमदाबाद सिविल अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल के परिसर में पहुंचते ही आरोपी धर्मसिंह का सारा गुस्सा काफूर हो गया।

वह स्ट्रेचर पर लेटे हुए ही दर्द से कराहते और लंगड़ाते हुए पुलिसकर्मियों के सामने हाथ जोड़कर गिड़गिड़ाने लगा। आरोपी ने रोते हुए माफी मांगी और कहा, “साहब, अब मुझसे ऐसी गलती दोबारा नहीं होगी, कृपया मुझे 1 बार माफ कर दीजिए…”।

बोडकदेव थाने में दर्ज होगा नया मामला, बड़े अधिकारी पहुंचे अस्पताल

पुलिस कस्टडी के दौरान हुई इस सनसनीखेज मुठभेड़ की खबर मिलते ही JCP और DCP सहित तमाम आला पुलिस अधिकारियों का काफिला सिविल अस्पताल पहुंच गया। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, आरोपी धर्मसिंह पर शिकंजा और कस दिया गया है।

अब उसके खिलाफ बोडकदेव पुलिस स्टेशन में पुलिस टीम पर जानलेवा हमला करने और सरकारी काम में रुकावट डालने के आरोप में एक और नया मामला दर्ज किया जाएगा। फिलहाल, घायल कांस्टेबल और आरोपी दोनों डॉक्टरों की निगरानी में अस्पताल में उपचाराधीन हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version