iQOO जल्द ही अपना अगला T-सीरीज डिवाइस iQOO 16T लॉन्च करने की तैयारी में है, जो फिलहाल टेस्टिंग फेज में है। इसमें 200MP कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 Elite Gen 6 प्रोसेसर और लिक्विड-एयर कूलिंग सिस्टम मिल सकता है।
नई दिल्ली। iQOO ने इस साल की शुरुआत में iQOO 15T लॉन्च किया था। इस डिवाइस में 6.82-इंच 2K डिस्प्ले और MediaTek Dimensity 9500 Monster Edition प्रोसेसर देखने को मिला था। अब, ऑनलाइन एक नई रिपोर्ट्स में सामने आया है कंपनी जल्द ही अगली पीढ़ी के iQOO 16T को लॉन्च करने की तैयारी में है। खबर है कि ये अपकमिंग डिवाइस अभी टेस्टिंग फेज में है।

