रायपुर | सुरेश कुमार नेताम और विजय कुमार परमार ने आध्यात्मिक गुरु श्री अरुण चौबे जी महाराज के दरबार में पहुंचकर उनका भावपूर्ण स्वागत किया और चरण स्पर्श कर उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। मुलाकात के दौरान दोनों महानुभावों ने पूज्य महाराज जी से आध्यात्मिक मार्गदर्शन प्राप्त किया और समाज कल्याण, शांति व समृद्धि से जुड़े विषयों पर चर्चा की। पूज्य अरुण चौबे जी महाराज ने उन्हें सनातन मूल्यों का पालन करने, समाज सेवा के प्रति समर्पित रहने और जनकल्याण के कार्यों को निष्ठापूर्वक आगे बढ़ाने का संदेश दिया। श्री अरुण चौबे जी महाराज का आशीर्वाद प्राप्त करने के पश्चात सुरेश कुमार नेताम और विजय कुमार परमार ने कहा कि महाराज जी के दर्शन और वचनों से उन्हें असीम शांति, सकारात्मक ऊर्जा और नया मार्गदर्शन मिला है।
