Surya Grahan impact: सावन अमावस्या के दिन साल का अंतिम सूर्य ग्रहण लगने वाला है. यह सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को रात 9 बजकर 4 मिनट से शुरू होगा और 13 अगस्त को सुबह 4 बजकर 25 मिनट पर खत्म होगा. इस समय मेष, मीन और कुंभ राशि पर शनि की साढ़ेसाती चल रही है, वहीं सिंह और धनु राशि पर शनि की ढैय्या चल रही है. साढ़ेसाती और ढैय्या की प्रभावित रा​​शिवालों को सूर्य ग्रहण से सावधान रहने की जरूरत है. इन लोगों को भावनात्मक उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. सूर्य ग्रहण के बाद के 15 दिन भी आपके लिए काफी चुनौतीपूर्ण हो सकते हैं.

सूर्य ग्रहण का साढ़ेसाती और ढैय्या वाली रा​शियों पर असर

कानपुर की ज्योतिषाचार्या स्वाति सक्सेना बताती हैं कि यह सूर्य ग्रहण जल की राशि कर्क में लगने वाला है.ग्रहण के समय कर्क में सूर्य के अलावा 3 और ग्रह चंद्रमा, बुध और गुरु भी मौजूद रहेंगे. जल तत्व की राशियों को भावनात्मक उतार-चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है.

मेष: मेष राशि पर साढ़ेसाती चल रही है, ऐसे में सूर्य ग्रहण की वजह से आप भवनात्मक रूप से कमजोर हो सकते हैं. इस सूर्य ग्रहण का प्रभाव आप पर मिलाजुला रहेगा. इसकी वजह आपको परिवार से जुड़ी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है. वाद विवाद या अनबन की स्थिति से बचने की कोशिश करें, नहीं तो रिश्ते प्रभावित हो सकते हैं. दांपत्य जीवन में धैर्य और शांति से काम लें. सूर्य ग्रहण के बाद 15 दिन तक आपको सावधानी बरतनी चाहिए.

सिंह: आप पर शनि की ढैय्या का प्रभाव है और ऐसे में सूर्य ग्रहण का होना आप पर नकारात्मक असर डालेगा. यदि आपके खिलाफ कोई कोर्ट केस है, तो आपको बहुत सावधानी बरतनी होगी. नहीं है, तो ​कोई भी ऐसा काम न करें, जिससे आप किसी कानूनी उलझन में फंसें, नहीं तो आपके लिए समस्याएं खड़ी हो सकती हैं. इस समय में आप कोई भी गैरकानूनी या अनैतिक आचरण न करें, वरना आपका काम खराब हो सकता है.

ADVERTISEMENT

धनु: सूर्य ग्रहण का प्रभाव धनु राशि के लोगों को धन हानि या धन के संकट में फंसा सकता है. अपनी जोखिम लेने की प्रवृत्ति की वजह से आप कहीं पर जल्दीबाजी का निवेश कर सकते हैं, जो आपके लिए घाटे का सौदा हो सकता है. इस समय में आपके दुश्मन और विरोधी सक्रिय रहेंगे, आपको नुकसान पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं, ऐसे में आप सूर्य ग्रहण और उसके बाद 15 दिनों तक सावधान रहें. कोई भी काम अपने से अनुभवी लोगों की सलाह से करें. करियर में बिना सोचे विचारे फैसले आपको हानि पहुंचा सकते हैं.

कुंभ: सूर्य ग्रहण के दिन और उसके बाद 15 दिनों तक कुंभ राशिवालों को अपनी सेहत का विशेष ध्यान रखना होगा, नहीं तो आप ​बीमार पड़ सकते हैं. कोई पुरानी बीमारी फिर से आपको परेशान कर सकती है. इस समय में आपको धन हानि हो सकती है, बेहिसाब खर्च से आर्थिक पक्ष कमजोर होगा. कार्यक्षेत्र में उतार चढ़ाव रहेगा, इसके अलावा आपके विरोधी भी सक्रिय रहेंगे. वे आपको हानि पहुंचाने की कोशिश कर सकते हैं. इस समय में आप कोई नया काम या परिवर्तन सोच विचार करके ही करें.

मीन: मीन राशि में शनि का व​क्री चाल के साथ विराजमान होना सूर्य ग्रहण के दुष्प्रभाव को आप पर बढ़ाता हुआ दिख रहा है. आप मानसिक तौर पर चिंतित रहेंगे, छोटी-छोटी बातों पर चिंता से आप परेशान रहेंगे. भावनात्मक उतार चढ़ाव का सामना करना पड़ सकता है. करियर के क्षेत्र में निष्क्रियता की वजह से कोई मौका हाथ से निकल सकता है या परेशानी खड़ी हो सकती है.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version