Patient Excuses For Doctor Fee: अक्सर कुछ लोग अपने शौक पूरा करने से लेकर लाइफस्टाइल और सेहत पर हजारों रुपये खर्च कर देते हैं, लेकिन बात जब डॉक्टर की फीस की आती है तो नए-नए बहाने खोजने लगते हैं. ऐसा ही एक कपल इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है. इन दिनों इंटरनेट पर चंडीगढ़ की एक महिला डॉक्टर ने एक ऐसा ही मजेदार किस्सा शेयर किया, जहां एक कपल सिर्फ हाल-चाल पूछने के नाम पर बिना फीस दिए डॉक्टर से मिलने की जिद करने लगा. इस वीडियो के वायरल होते ही इंटरनेट पर डॉक्टरों की फीस को लेकर एक नई बहस छिड़ गई है.

अजीबोगरीब बहाना बनाकर क्लिनिक में एंट्री (excuses to enter clinic without consultation fee)

चंडीगढ़ ट्राइसिटी में प्रैक्टिस करने वाली डॉक्टर प्रभलीन कौर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल ‘dr.prabhleen.unfiltered’ पर एक मजेदार वीडियो शेयर किया है. उन्होंने बताया कि एक दिन एक महिला टहलते टहलते उनके क्लिनिक में घुसी और बोली कि, उसे डॉक्टर साहब से लेजर ट्रीटमेंट के बारे में बात करनी है. जब क्लिनिक के स्टाफ ने उनसे कहा कि, बात करने के लिए पहले फीस देनी होगी, तो वो मना करके बाहर चली गईं, लेकिन कहानी यहीं खत्म नहीं हुई, थोड़ी ही देर में वो अपने पति को साथ लेकर वापस लौट आईं.

हाल-चाल पूछने आए हैं, इसका भी पैसा लगेगा क्या?’ (Free consultation drama in doctor clinic)

महिला के पति ने क्लिनिक में आकर एक नया पैंतरा आजमाया और स्टाफ से बोला कि, वो कोई इलाज कराने नहीं आए हैं, बल्कि बस डॉक्टर का हाल-चाल पूछने आए हैं. स्टाफ ने मुस्कुराते हुए पूछा कि, ‘क्या आप डॉक्टर को पर्सनली जानते हैं, तो उन्होंने साफ मना कर दिया.’ इसके बाद जब उनसे कहा गया कि, ‘हाल-चाल पूछने के बाद आप लेजर ट्रीटमेंट का रेट ही पूछेंगे’, तो उन्होंने ये बात मान ली. इस पर डॉक्टर प्रभलीन का कहना है कि, ‘लोग दुनिया की हर सर्विस के लिए पैसे देते हैं, लेकिन डॉक्टर की सलाह के पैसे देने में झिझकते हैं.’

इंटरनेट पर छिड़ी बहस (Social media debate on doctor fees)

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर डॉक्टर के इस वीडियो के सामने आते ही कमेंट सेक्शन में लोगों का मिला-जुला रिएक्शन देखने को मिला. कुछ यूजर्स का कहना है कि, ‘अगर कोई सिर्फ इलाज का खर्चा या रेट पूछने आया है, तो उससे परामर्श फीस नहीं ली जानी चाहिए.’ वहीं दूसरी तरफ कई डॉक्टरों ने उनका समर्थन करते हुए कहा कि, ‘डॉक्टर बनने में सालों की मेहनत और पैसा लगता है, इसलिए उनके समय और एक्सपीरियंस की वेल्यू होनी चाहिए.’

वीडियो को शेयर करते हुए डॉक्टर प्रभलीन ने कैप्शन में लिखा कि, ‘डॉक्टर की सलाह लेने से बचने के लिए आदमी क्या-क्या नहीं करता. गूगल, यूट्यूब, घर के नुस्खे, व्हाट्सएप यूनिवर्सिटी…सब ट्राई कर लेगा, बस डॉक्टर को नहीं दिखाएगा, लेकिन मजाक को छोड़ दें…स्वास्थ्य में जुगाड़ हर बार काम नहीं करता.’ उनके इस पोस्ट को अब तक 7 हजार से ज्यादा लोग लाइक कर चुके हैं. 

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version