कोलकाता। खराब मौसम के कारण बंगाल के मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी के हेलीकाप्टर की मंगलवार को पूर्व मेदिनीपुर जिले के कोलाघाट में आपात लैंडिंग कराई गई। अधिकारियों के अनुसार, मुख्यमंत्री को कई जिलों में निर्धारित कार्यक्रमों में शामिल होना है। कोलाघाट में हेलीकाप्टर उतारे जाने के बाद वह सड़क मार्ग से पश्चिम मेदिनीपुर जिले के केशपुर के लिए रवाना हुए।
मुख्यमंत्री केशपुर में अमर बलिदानी एवं क्रांतिकारी स्वतंत्रता सेनानी खड़ीराम बोस की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम में शामिल हुए और उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद उनका बांकुड़ा जिले में प्रशासनिक बैठक में शामिल होने का कार्यक्रम है।
सूत्रों के अनुसार, कोलकाता के नेताजी सुभाष चंद्र बोस अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर सुबह केशपुर के लिए उड़ान भरने से पहले मुख्यमंत्री के हेलीकाप्टर में तकनीकी खराबी सामने आई थी। हालांकि, उसे तत्काल ठीक कर दिया गया और इसके बाद मुख्यमंत्री उसी हेलीकाप्टर से अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।