जालंधर: पंजाब की सियासत में इन दिनों दल-बदल को लेकर हलचल तेज है। इसी बीच जालंधर से कांग्रेस के लिए बड़ी खबर सामने आ रही है। सूत्रों के मुताबिक कांग्रेस से लंबे समय से जुड़े एक बड़े राजनीतिक परिवार ने पार्टी से दूरी बनाने का मन बना लिया है और जल्द ही आम आदमी पार्टी का दामन थाम सकता है। हालांकि, अभी इस परिवार के नाम को सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन राजनीतिक गलियारों में इसे लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि यह परिवार जालंधर नॉर्थ के विधायक बावा हैनरी का करीबी माना जाता है। सूत्रों के अनुसार, परिवार ने कांग्रेस छोड़कर आम आदमी पार्टी में शामिल होने का मन बना लिया है। वहीं, हलका इंचार्ज में बदलाव के बाद इस राजनीतिक चेहरे के नाम का औपचारिक खुलासा होने की संभावना जताई जा रही है। सूत्रों की मानें तो आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता इस परिवार को पार्टी में शामिल कराने की तैयारी में हैं। यदि यह परिवार AAP में शामिल होता है तो जालंधर नॉर्थ में पार्टी को संगठनात्मक स्तर पर मजबूती मिल सकती है और आगामी चुनावों को लेकर स्थानीय राजनीतिक समीकरण भी बदल सकते हैं।

AAP को मिल सकती है जालंधर नॉर्थ में मजबूती
कांग्रेस से जुड़े इस परिवार के AAP में जाने की चर्चा के बीच जालंधर की राजनीति में हलचल बढ़ गई है। खासकर जालंधर नॉर्थ में इसका सीधा असर देखने को मिल सकता है। फिलहाल सबसे बड़ा सस्पेंस इस बात को लेकर बना हुआ है कि आखिर कांग्रेस छोड़कर AAP का दामन थामने वाला यह राजनीतिक चेहरा कौन है। नाम सामने आने के बाद ही तस्वीर पूरी तरह साफ होगी।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version