पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना बांग्लादेश लौटती हैं तो उन्हें पूरी सुरक्षा मुहैया कराई जाएगी। साथ ही उनके खिलाफ मुकदमा चलाया जाएगा और सभी कानूनी एवं संवैधानिक अधिकारों की गारंटी दी जाएगी। यह जानकारी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री तारिक रहमान के सूचना सलाहकार जाहेद उर रहमान ने बुधवार को सचिवालय में आयोजित साप्ताहिक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान दी।

अदालत जो भी फैसला सुनाएगी, सभी को स्वीकार करना होगा

जाहेद उर रहमान ने कहा कि शेख हसीना ने दिसंबर में बांग्लादेश लौटने की बात कही है। उन्होंने स्पष्ट किया कि अगर हसीना देश वापस आती हैं तो सरकार उनकी सुरक्षा सुनिश्चित करेगी और उन्हें अदालत में मुकदमे का सामना करना होगा। उन्होंने कहा कि हसीना को उनके सभी कानूनी और संवैधानिक अधिकार दिए जाएंगे। जाहेद उर रहमान ने कहा कि अदालत जो भी फैसला सुनाएगी, उसे सभी को स्वीकार करना होगा। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि गंभीर अपराधों के आरोपियों सहित सभी लोगों के संवैधानिक और नागरिक अधिकार सुरक्षित रहेंगे।

‘शेख हसीना जैसा माफिया शासन दोबारा नहीं’

बांग्लादेश सरकार के सलाहकार ने कहा कि देश में दोबारा शेख हसीना जैसा ‘माफिया शासन’ नहीं आने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि भविष्य में किसी भी फासीवादी या माफिया शासन की अनुमति नहीं होगी और बांग्लादेश एक लोकतांत्रिक देश है।

शाकिब अल हसन पर भी बोले जाहेद

पूर्व सांसद और क्रिकेटर शाकिब अल हसन को लेकर पूछे गए सवाल पर जाहेद ने कहा कि वह भी बांग्लादेश लौट सकते हैं। उन्होंने कहा कि शाकिब को पूरी सुरक्षा दी जाएगी और उन्हें अपने खिलाफ लगे आरोपों का सामना करना होगा। हालांकि, जाहेद ने शाकिब पर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि वह एक अच्छे खिलाड़ी हो सकते हैं, लेकिन उन्होंने शेख हसीना का साथ दिया है और अब भी उनके साथ हैं।

RAW प्रमुख के ढाका दौरे पर अटकलों से बचने की अपील

भारत की खुफिया एजेंसी रॉ के प्रमुख पराग जैन के हालिया ढाका दौरे को लेकर पूछे गए सवाल पर जाहेद उर रहमान ने लोगों से अनावश्यक अटकलों से बचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह यात्रा दोनों पड़ोसी देशों के बीच नियमित संपर्क का हिस्सा थी। उन्होंने कहा कि इसे हाल ही में भारत आए बांग्लादेश के डायरेक्टोरेट जनरल ऑफ फोर्सेज इंटेलिजेंस (DGFI) के महानिदेशक की यात्रा की तरह ही नियमित द्विपक्षीय संपर्क के तौर पर देखा जाना चाहिए।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version