कोलकाता। बंगाल में सीमा पार से संचालित हो रहे खुफिया नेटवर्क पर स्पेशल टास्क फोर्स (एसटीएफ) ने एक और करारी चोट की है। जैश-ए-मोहम्मद के आतंकी हामिम मंडल की गिरफ्तारी के बाद, एसटीएफ ने उत्तर 24 परगना जिले के भारत-बांग्लादेश सीमावर्ती क्षेत्र बनगांव से एक पाकिस्तानी नागरिक को गिरफ्तार किया है। पकड़ा गया संदिग्ध आईएसआई एजेंट है, जिसकी पहचान राणा राउफ उर्फ वहाब के रूप में हुई है।

प्राथमिक जांच के अनुसार, आरोपित नेपाल सीमा के जरिए भारत में दाखिल हुआ था और पिछले कई महीनों से कोलकाता के तपसिया इलाके में खुद को बढ़ई (कारपेंटर) बताकर रह रहा था।

पहचान छिपाने के लिए बनवाए फर्जी दस्तावेज

अपनी असली पहचान छिपाने के लिए उसने कोलकाता के ही एक स्थानीय व्यक्ति की मदद से फर्जी भारतीय पहचान-पत्र बनवा लिए थे। एसटीएफ ने जाली कागजात बनाने वाले उस सहयोगी को भी गिरफ्तार कर लिया है।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version