Kangana Ranaut CM Rekha Teej: एक्ट्रेस और सांसद कंगना रनौत ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के साथ तीज का त्योहार मनाया.  इस खास मौके की तस्वीरें उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर कीं. साथ ही, उन्होंने रेखा गुप्ता का प्यार और शानदार मेहमान नवाजी के लिए धन्यवाद भी कहा.

 What was in the Post: क्या था पोस्ट में

कंगना ने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें पोस्ट कीं, जिनमें वह दूसरी महिलाओं के साथ तीज का जश्न मनाती और डांस करती नजर आ रही हैं. उन्होंने बताया कि यह उनका पहला तीज का त्योहार था और रेखा गुप्ता के घर उन्हें परिवार जैसा अपनापन और स्नेह मिला. फोटोज में कंगना काफी खुश नजर आ रहीं थीं.

पोस्ट के साथ कंगना ने लिखा,

“मेरी पहली तीज रेखा दीदी के घर पर मनाई। उनका प्यार और अपनापन बिल्कुल बड़ी बहन जैसा है। सभी को तीज की हार्दिक शुभकामनाएं.”

What Kanagana Wore: क्या पहना था कंगना ने 

इस खास मौके पर कंगना  ने पारंपरिक हरे और नारंगी रंग की सिल्क साड़ी में पहनी थी. उन्होंने हरे रंग का ब्लाउज, चोकर नेकलेस, मैचिंग झुमके और चूड़ियां पहनकर अपने लुक को पूरा किया.

Kangana Won Mandi Seat: कंगना ने  हिमाचल के मंडी सीट से जीता था चुनाव 

फिल्मों के अलावा, 40 वर्षीय एक्ट्रेस कंगना ने 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले राजनीति में भी कदम रखा. वह भारतीय जनता पार्टी (BJP) के टिकट पर हिमाचल प्रदेश की मंडी सीट से चुनाव जीतकर सांसद बनीं. सांसद बनने के बाद से वह अपने क्षेत्र में सड़क, बुनियादी सुविधाओं, आपदा राहत और सांस्कृतिक विरासत जैसे मुद्दों पर लगातार अपनी बात रखती रही हैं.

Kanagana on CJP: सीजेपी को लेकर दी प्रतिक्रिया 

कंगना  ने ‘कॉकरोच जनता पार्टी’ के युवाओं के नेतृत्व में हुए विरोध-प्रदर्शनों और दिल्ली में हुए प्रदर्शन को लेकर भी अपनी कड़ी प्रतिक्रिया दी थी. 

Kangana Work Front: कंगना वर्क फ्रंट

वर्क फ्रंट की बात करें तो उनकी पिछली सिनेमाघरों में रिलीज हुई फिल्म ‘भारत भाग्य विधाता’ (2026) थी. इस फिल्म को मनोज तापड़िया ने लिखा और निर्देशित किया था.

अब कंगना रनौत जल्द ही अभिनेता आर. माधवन के साथ एक पैन-इंडिया साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म में नजर आएंगी. इस फिल्म का निर्देशन ए.एल. विजय कर रहे हैं, जिन्होंने इससे पहले कंगना के साथ ‘थलाइवी‘ में भी काम किया था.

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
September 2026
M T W T F S S
 123456
78910111213
14151617181920
21222324252627
282930  
Exit mobile version