Thursday Haldi Astro Remedy: किचन में सिंक के पास हल्दी का एक छोटा सा उपाय आपके सुख-सौभाग्य में वृद्धि कर सकता है. गुरुवार के दिन किए जाने वाले इस विशेष उपाय से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और धन-धान्य की कमी दूर होती है. ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, हल्दी को अत्यंत शुभ माना गया है और इसका सही प्रयोग जीवन में खुशहाली ला सकता है. जानें कैसे यह सरल उपाय आपके जीवन को बदल सकता है और आपको समृद्धि की ओर ले जा सकता है.

गुरुवार को आम बोलचाल में कई जगह बृहस्पतिवार, वीरवार भी बोला जाता है और यह सप्ताह के सात दिन में सबसे शुभ ग्रह भी माना जाता है. गुरुवार का दिन सृष्टि के संचालक भगवान विष्णु और देवताओं के गुरु बृहस्पति को समर्पित है. गुरु बृहस्पित ज्ञान, समृद्धि और सौभाग्य के कारक ग्रह हैं और कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होने से कभी किसी चीज की समस्या नहीं होती है. ज्योतिष शास्त्र में गुरुवार के दिन के लिए हल्दी के कुछ विशेष उपाय बताए गए हैं. दरअसल हल्दी को सदियों से हिंदू परंपरा में पूजनीय माना जाता रहा है. यह पवित्रता, समृद्धि, स्वास्थ्य और दिव्य आशीर्वाद से जुड़ा है. वैदिक ज्योतिष में हल्दी का संबंध बृहस्पति ग्रह से माना जाता है. इसलिए हल्दी का उपयोग धार्मिक समारोहों, त्योहारों और घरेलू अनुष्ठानों में शुभता और सकारात्मकता लाने के लिए किया जाता है. गुरुवार के दिन हल्दी के इन ज्योतिष उपाय को करने से ना सिर्फ कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति को मजबूत होगी बल्कि जीवन में सुख, शांति, समृद्धि और सौभाग्य की प्राप्ति होगी. आइए जानते हैं गुरुवार के दिन हल्दी के ये खास उपाय कैसे करें…

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, गुरुवार के दिन सुबह एक चुटकी हल्दी पाउडर लें और सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किचन के सिंक में डाल दें, इसके बाद पानी से धो लें. ऐसा करने से किचन में मौजूद सभी तरह के दोष दूर होते हैं और घर में धन-धान्य की कभी कमी नहीं रहती. साथ ही कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति भी मजबूत होती है.

गुरुवार के दिन सुबह एक पानी से भरा लोटा लें और उसमें एक चुटकी हल्दी लें और घर की चौखट पर पानी छिड़कना या उससे साफ करना चाहिए. ऐसा करने से घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और श्रीहरि के साथ माता लक्ष्मी का प्रवेश भी होता है. साथ ही इससे घर के मुख्य द्वार पर मौजूद सभी तरह के दोष भी दूर होते हैं.

मनोकामना पूर्ति के लिए गुरुवार की रात को घर के मंदिर में भगवान विष्णु के सामने या केले के पेड़ के पास एक घी का दीपक जलाएं. दीपक जलाने के बाद उसमें दो दाने केसर और एक चुटकी हल्दी डालें. दीपक जलाने के बाद 108 बार तुलसी की माला के साथ ॐ नमो भगवते वासुदेवाय मंत्र का जप करें और फिर अपनी मनोकामना कह दें. ऐसा करने से गुरु ग्रह प्रसन्न भी होंगे और अटके काम भी पूरे होंगे.
गुरुवार के दिन हल्दी का दान करना बहुत शुभ माना गया है. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा में हल्दी की गांठ अर्पित करें. पूजा हो जाने के बाद हल्दी की गांठ को धन के स्थान जैसे अलमारी या तिजोरी में रख दें. फिर पूजा के बाद माथे पर हल्दी का तिलक लगा लें, ऐसा करने से कुंडली में गुरु ग्रह की स्थिति मजबूत होती है और धन संबंधित समस्या भी दूर होती है.

(Disclaimer): इस लेख में दी गई जानकारी केवल सामान्य सूचनात्मक उद्देश्यों के लिए है। यहां दी गई ज्योतिष, वास्तु या धार्मिक जानकारी मान्यताओं और विभिन्न स्रोतों पर आधारित है। किसी भी उपाय, सलाह या विधि को अपनाने से पहले संबंधित क्षेत्र के प्रमाणित विशेषज्ञ या विद्वान से परामर्श अवश्य लें।




Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version