बेंगलुरु : कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु में अनंत नगर में खराब सड़क ने एक 32 साल की महिला की जान ले ली। स्कूटी फिसलने के बाद एक टेंपो के नीचे आई मेधा की मौत पर स्थानीय लोग सड़क पर उतरे और उन्होंने केरल की रहने वाली महिला के लिए इंसाफ की मांग की। मेधा विवाहित थीं। वह एक तीन साल के बच्चे की मां भी थीं। लोगों का कहना है कि इस हादसे को रोका जा सकता है लेकिन खराब सड़क की मरम्मत नहीं होने से मेधा की जान गई। मेधा केंद्र सरकार में कार्यरत थीं। मेधा की मौत ने बेंगलुरु की सड़कों की स्थिति को फिर से चर्चा के केंद्र में ला दिया है।

सड़क पर था कीचड़

जानकारी के अनुसार मेधा आकर्ष अनंत नगर मेन रोड पर टू-व्हीलर के पीछे बैठी थीं, तभी कीचड़ वाली और खराब सड़क पर गाड़ी का संतुलन बिगड़ गया। वह गिरकर एक मिनी गुड्स गाड़ी के रास्ते में आ गईं, जिससे स्थानीय लोगों और परिवार वालों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। यह घटना बुधवार को हुई। बेंगलुरु के इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी में सुबह का एक आम सफर दुखद घटना में बदल गया। मेधा आकर्ष मूल रूप से केरल की थीं। वह एम्प्लॉइज प्रोविडेंट फंड (EPF) ऑफिस में काम करती थीं। मेधा के परिवार में उनके पति आकर्ष और तीन साल का बेटा है।

सुबह 9 बजे मेनरोड पर घटना

यह हादसा सुबह करीब 9 बजे अनंत नगर मेन रोड पर हुआ। पुलिस के मुताबिक मेधा अपने सहकर्मी अजय गुरु के साथ टू-व्हीलर पर जा रही थीं। बताया जा रहा है कि दोनों अनंत नगर से सिंगासंद्रा की ओर जा रहे थे, तभी सड़क के कीचड़ भरे और खराब हिस्से पर टू-व्हीलर फिसल गई। मेधा टू-व्हीलर से गिर गईं और सामने से आ रही एक मिनी गुड्स गाड़ी के रास्ते में आ गईं। गाड़ी उनके ऊपर से गुजर गई, जिससे उन्हें जानलेवा चोटें आईं। हादसे के बाद मिनी गुड्स गाड़ी का ड्राइवर मौके से भाग गया।

स्थानीय लोगों का फूटा गुस्सा

इस घटना के बाद बुधवार शाम को इलेक्ट्रॉनिक्स सिटी फेज II के पास अनंत नगर में सैकड़ों निवासियों ने कैंडललाइट मार्च निकाला। इसमें चंदापुरा नगर परिषद पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया, जिसके कारण केंद्र सरकार की कर्मचारी मेधा आकर्ष की जानलेवा दुर्घटना हुई। प्रदर्शनकारियों ने नारे लगाए और युवा महिला की मौत के लिए नगर निकाय अधिकारियों से जवाबदेही की मांग की। अनेकल तालुक रिस्पॉन्सिबल सिटिजन फोरम के सदस्य जॉन अथाडे ने आरोप लगाया कि स्थानीय विधायक निवासियों के प्रति लापरवाह रहे हैं। लोगों ने कहा कि पिछले चार सालों में अनंत नगर इलाके की सड़कें खराब से और भी खराब हो गई हैं। निवासियों ने अनेकल के विधायक शिवन्ना से संपर्क करने और इन सड़कों को ठीक करने का अनुरोध करने की कोशिश की। लेकिन वह हमसे बचते रहे हैं।

Share.

Comments are closed.

chhattisgarhrajya.com

ADDRESS : GAYTRI NAGAR, NEAR ASHIRWAD HOSPITAL, DANGANIYA, RAIPUR (CG)
 
MOBILE : +91-9826237000
EMAIL : info@chhattisgarhrajya.com
August 2026
M T W T F S S
 12
3456789
10111213141516
17181920212223
24252627282930
31  
Exit mobile version