एजेंसियां — रांची
24 दिन से प्रदर्शन कर रहे छात्रों के आगे झुकते हुए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनकी सारी मांगें मान ली हैं। जेपीएससी के बाद अब जेएसएससी-सीजीएल के एग्जाम को भी रद्द कर दिया गया है। इसके अलावा 2014 से अब तक की सभी परीक्षाओं की सीआईडी जांच का भी ऐलान किया गया है। मुख्यमंत्री ने सोमवार शाम मंत्रियों के साथ चार घंटे तक चली बैठक के बाद यह फैसला लिया गया है।
मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद छात्र जश्न मनाने लगे। वहीं छात्र नेता देवेंद्रनाथ महतो ने कहा वह अब अनशन तोड़ देंगे, लेकिन संघर्ष जारी रहेगा। बता दें कि लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने सोमवार को झारखंड सीएम को लेटर लिखा था और छात्रों से बात कर मामले का जल्द निपटारा करने को कहा था। इसके बाद दबाव में आए हेमंत सोरेन ने मंत्रियों के साथ बैठक की और छात्रों की मांगें मान लीं।

