नई दिल्ली: दिल्ली के एक CNG पंप पर बुधवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब एक ट्रक में लगे CNG सिलेंडर में जोरदार ब्लास्ट हो गया। हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि छह लोग घायल बताए जा रहे हैं।ब्लास्ट के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। आसपास मौजूद लोगों ने तुरंत घायलों को इलाज के लिए निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका उपचार चल रहा है।
घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की दो गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और स्थिति को नियंत्रित करने में जुट गईं। फिलहाल ब्लास्ट की वजह का पता नहीं चल पाया है। संबंधित एजेंसियां मामले की जांच कर रही हैं। हादसे के बाद CNG पंप और आसपास के इलाके में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है। पुलिस और दमकल विभाग की टीमें घटना के कारणों और सुरक्षा मानकों की जांच कर रही हैं।

